Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सुपेला के काली मंदिर की दान पेटी तोड़कर नगदी ले गए चोर : जांच में जुटी पुलिस

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 15, 2025

भिलाई। शहर में बदमाशों का हुड़दंग बढ़ता ही जा रहा है। छोटे मंदिर भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं। ताजा मामले में सुपेला नेहर भवन रोड़ स्थित काली मंदिर में बीती रात सेंधमारी हुई। मंदिर के गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर ने दान पेटी से नगदी चुरा ली। मंदिर में काली माता के त्रिशूल से दानपेटी का ताला तोड़कर रुपए चुरा लिए। सोमवार की सुबह जब मंदिर का पुजारी पहुंचा तो चोरी की जानकारी मिली। सूचना पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले में की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सुपेला नेहरू भवन रोड शासकीय स्कूल के पास स्थित काली माता मंदिर में रविवार की रात चोरी हुई। सोमवार की सुबह मंदिर का पुजारी शिव पूजन शुक्ला पहुंचा तो देखा कि मंदिर का गेट खुला हुआ है। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो त्रिशूल फर्श पर पड़े हैं और दानपेटी खुली हुई है। दानपेटी की पूरी नगदी गायब मिली और कुछ चिल्हर ही छूटा था। इसके बाद शिव पूजन शुक्ला ने सुपेला पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुपेला पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुजारी से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि रोजाना पूजा पाठ करने पहुंचने वाले भक्त चढ़ावा दानपेटी में डालते हैं। पुजारी ने बताया कि पिछले पांच साल से दान पेटी नहीं खुली है। दान पेटी में लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए तक होने की संभावना है। इधर इस घटना के बाद पुलिस आसपास के सीसी टीवी फुटेज को खंगालने में लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें