Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है – मुख्यमंत्री साय

नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 14 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार

राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान - सीएम साय

वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री साय ने वीर सैनिकों को किया नमन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: पौधारोपण कर बताया इसका महत्व लिया सुरक्षा का संकल्प

Jagbhan Yadav

Sat, Jul 19, 2025

भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया आयोजन

चरोदा। भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा से सांसद विजय बघेल और अहिवारा विधानसभा के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, जिले के विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, भिलाई नगर निगम के विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल और सीता साहू, एस बी सेंटरम के डायरेक्टर, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय बघेल, मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर, संयोजक सुमित शर्मा, नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, महामंत्री राम रेड्डी और परमजीत, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण रेड्डी, विश्वनाथ, कमल जांगड़े, भाजपा कार्यकर्ता राजेश मौर्य, पूर्व पार्षद रोहित साहू, बी. रामचंद्र राव, हेमराज साहू, लेखराम साहू और दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया और सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की गई। चरोदा मंडल द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को लोगों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें