: पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन।
Jagbhan Yadav
Sat, Apr 12, 2025
पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन।
भिलाई।
परियोजना भिलाई -2 अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र विद्युत मंडल भिलाई -3 में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बेनिफिशियरी मॉडूल संबंधी पोस्टर बैनर का प्रदर्शन किया गया सैम मैंम बच्चों को उचित स्वास्थ्य पोषण के संबंध में बताया गया इस आयोजन में आयुष विभाग के डॉक्टर अपने टीम के साथ उपस्थित थी

परियोजना अधिकारी श्रीमती नीलम राय चौधरी आयुष विभाग से डॉक्टर अर्पिता शर्मा एवं डॉ आकांक्षा मिश्रा के द्वारा पोषण स्वास्थ्य एवं गर्भवती की देखभाल पर चर्चा की गई जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर गर्भावस्था से शिशु के 2 वर्ष के होने तक समय पर टीकाकरण सही भोजन मानसिक स्वास्थ्य आदि विषयों पर चर्चा की गई पौष्टिकता से भरपूर फूटा चना गुड़ भीगा मुंग चना फल्ली रोज के आहर में शामिल करने हेतु बताया गया इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा बच्चों का स्वर्ण प्रासन भी किया गया इस आयोजन में पर्यवेक्षक आभा साहू तृप्ति शर्मा आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताएं वार्ड की महिलाएं किशोरी बालिकाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन