Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: नव पदस्थ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने पदभार ग्रहण किया

Jagbhan Yadav

Thu, Mar 6, 2025

नव पदस्थ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने पदभार ग्रहण किया

दुर्ग …जिले के नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह (आईएएस) ने गुरूवार अपरान्ह 3.30 बजे कलेक्टोरेट दुर्ग में पदभार ग्रहण कर लिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी अभिजीत सिंह इससे पूर्व नारायणपुर और कांकेर जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिंह छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, चिकित्सा, शिक्षा विभाग एवं सचिव लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ थे।

पदभार ग्रहण की प्रारंभिक औपचारिकता के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया और अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

प्रभारी कलेक्टर अरविन्द एक्का ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ बी.के. दुबे, आयुक्त नगर निगम दुर्ग सुमीत अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा एवं सिल्ली थामस, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, जिला कोषालय अधिकारी राघवेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें