Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

वजह जान पुलिस भी हो गई हैरान

शाम की डायरेक्ट उड़ान इस दिन से चालू…

टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी

इस गांव के 52 लोग गिरफ्तार

, कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा आरोपी, गिरफ्तार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ओम उपाध्याय को राज्य वीरता पुरस्कार देने विधायक ने की अनुशंसा

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 30, 2023


ओम उपाध्याय को राज्य वीरता पुरस्कार देने विधायक ने की अनुशंसा

भिलाई। ओम उपाध्याय (16 साल) पिता नीरज उपाध्याय, कोहका, लोधी भवन के पीछे, सड़क-o6, कृपाल नगर, भिलाई निवासी को 20 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे कुत्ते ने काट लिया। उनका इलाज प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कोहका में चल रहा है। ओम उपाध्याय दर्जन भर बच्चों के साथ खेल रहे थे उसी दौरान कुत्ता आ गया और बच्चों को बचाने के लिए ओम उपाध्याय ने कुत्तों को भगाने की कोशिश की पर कुत्ता ओम पर झपट पड़ा। वहीं ओम कुत्ते को पकड़ कर उठा लिया इसी दौरान कुत्ते ने ओम के हाथ पर दांत गड़ा दिया। ओम ने बच्चों को काटने से बचा लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

इनकी वीरता को देखते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन व वार्ड 14 के पार्षद अभिषेक मिश्रा और वार्ड 11 के पार्षद महेश वर्मा ने राज्य वीरता पुरस्कार के लिए राज्य शासन से अनुशंसा किए हैं।

घटना के बाद ओम की मां सीमा उपाध्याय ने तत्काल प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कोहका भिलाई लेकर गई। जहां ओपीडी में तत्काल एंट्री कर रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। चिकित्सक के अनुसार ओम को कुल 5 इंजेक्शन लगाया जाएगा। ओम ओम पशु-पक्षियों के प्रति अति संवेदनशील है। पिछली बार एक कुत्ते के पैर में कार चल गई थी, जिसे बोरे में भरकर इलाज के लिए हफ्तेभर पशु चिकित्सालय ले गया। वहीं गाय के बछड़े को भी कुत्तों से बचाया था।

ओम उपाध्याय दोनों कान से निःशक्त है।

इनकी वीरता को देखते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन व वार्ड 14 के पार्षद अभिषेक मिश्रा और वार्ड 11 के पार्षद महेश वर्मा ने वीरता पुरस्कार के लिए राज्य शासन से अनुशंसा की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें