Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: दुर्ग में दो जगह सिंचाई कॉलोनी, 6 करोड़ से नवनिर्माण करने विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

Jagbhan Yadav

Sun, Jan 19, 2025

दुर्ग। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। 6 दशक पूर्व बने दुर्ग शहर के दो स्थान पर जर्जर कॉलोनी का नवनिर्माण होने से नये कलेवर में नजर आएगा। मोहन नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी में आज इसका विधायक गजेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के परिवार की बरसों पुरानी मांग भूमिपूजन होने के साथ पूरा होते नजर आने लगा है। उन्होंने कहा की 1965 में बने कॉलोनी के नवनिर्माण के बारे में पहली बार किसी विधायक ने गंभीरता दिखाई और उस पर पहल करते हुए शासन से राशि स्वीकृत कराये इसके लिए विधायक श्री यादव का कर्मचारी परिवार ने आभार जताये।


विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की विष्णुदेव साय सरकार में दुर्ग के विकास में फंड की कोई कमी नहीं होगी इसकी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गारंटी दी है। दुर्ग शहर का सबसे पुराने सिंचाई विभाग का कॉलोनी के नवनिर्माण में मेरी सहभागिता होना मेरे लिए गर्व की बात है। खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में दुर्ग के विकास हेतु सरकार से स्वीकृति मिल रही है। नागरिकों के मांग अनुरूप शहर के सभी वार्डों में सड़क और नाली निर्माण हेतु भूमिपूजन पश्चात् कार्य प्रगति पर है। पेयजल और निस्तारी के लिए कड़ी मेहनत कर पानी उपलब्ध कराने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारी का परिवार सुरक्षित और सुसज्जित आवास में जल्द शिफ्ट हो इसकी शुभकामना दिए।
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया की मोहन नगर सिंचाई कॉलोनी में जी टाइप तथा सिविल लाइन कसारीडीह में एफ टाइप कॉलोनी के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। 6 दशक पूर्व (1965) बने कॉलोनी जर्जर हो चुका था जिसके नवनिर्माण करने विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की लंबित मांग को विधायक गजेन्द्र यादव के समक्ष रखा गया जिस उन्होंने आवास की समस्या को देखते हुए तत्काल प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे और शासन से ₹6 करोड़ की राशि स्वीकृत कराये जिससे सुविधायुक्त कॉलोनी का नवनिर्माण किया जाएगा।
भूमिपूजन में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पार्षद कांशीराम कोसरे, मनीष साहू, देवनारायण चंद्राकर, शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीकांत दुबे, उमेश यादव, संदीप भाटिया, किशोर अहिरवार, दिनेश नलोडे, ई ई आशुतोष सारस्वत, सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी के परिवारजन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें