Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है – मुख्यमंत्री साय

नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 14 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार

राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान - सीएम साय

वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री साय ने वीर सैनिकों को किया नमन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: चरोदा में भी तीन जगहों पर छोड़ा जाएगा मिडिल कट ।भाजपा के मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर का प्रयास हुआ सफल ।

Jagbhan Yadav

Sun, Jul 13, 2025

चरोदा में भी तीन जगहों पर छोड़ा जाएगा मिडिल कट ।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर का प्रयास हुआ सफल ।

भिलाई / फोरलेन सड़क पर चरोदा में भी तीन जगहों को मिडिल कट के लिए चिन्हित करते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने सहमति प्रदान कर दी है। इसके लिए भाजपा के चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर ने एसडीएम भिलाई-3 महेश राजपूत एवं सीएसपी छावनी हरीश पाटिल को ज्ञापन देकर जनहित में मांग की थी। प्रशासन द्वारा लोगों की फोरलेन सड़क के दोनों ओर पैदल आवाजाही के लिए मिडिल कट दिए जाने की सहमति पर चरोदा वासियों में राहत देखी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के आदेश पर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा फोरलेन सड़क के डिवाइडर पर पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए छोड़े गए मिडिल कट को बंद किया जा रहा था। इससे चरोदा वासियों को कामकाज के सिलसिले में पैदल सड़क पार आने जाने में काफी अतिरिक्त दूरी तक करने की दिक्कत का सामना करना पड़ता। इसे देखते हुए चरोदा मंडल भाजपा अध्यक्ष ए गौरी शंकर के नेतृत्व में एसडीएम भिलाई-3 एवं सीएसपी छावनी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद पंचशील नगर, जैन मंदिर और बैंक के पास मिडिल कट छोड़े जाने की सहमति प्रदान की गई है। श्री गौरी शंकर ने बताया कि प्रशासन ने चरोदा के लोगों की दिक्कत को महसूस किया और फोरलेन सड़क पार करने के लिए तीन जगहों पर मिडिल कट देने का निर्णय लिया है। जनहित में लिए गए इस निर्णय का स्वागत है। ज्ञापन सौंपते समय महामंत्री परमजीत सिंह पूर्व पार्षद जी रामा रेड्डी डी वेंकट,अभय चौबे, प्रसून बेनर्जी, राजेश मौर्या, सुब्रत दास गुप्ता, ए वेंकटेशम , विनोद प्रसाद, आनंद टेम्बुरकर, गोल्डा, सौमिक दत्ता, रेहाना बेगम, दिलीप साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें