Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भिलाई RPF की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, ज्वलनशील पटाखों का अवैध परिवहन : भिलाई RPF की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, ज्वलनशील पटाखों का अवैध परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 26, 2025

भिलाई। दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा “फायर सेफ्टी ड्राइव” अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई की टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरपीएफ निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में संचालित चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन परिसर भिलाई पावर हाउस में अवैध रूप से ज्वलनशील पटाखों का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 4:40 बजे प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 के मुख्य द्वार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को एक प्लास्टिक की बोरी लिए हुए देखा गया। तलाशी लेने पर बोरी में लगभग 15 प्रकार के विस्फोटक पटाखे पाए गए।

पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार कोहरे, पिता शेषराम कोहरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 15, ग्राम साडर, थाना लांजी, जिला बालाघाट (म.प्र.) बताया। उसने पटाखों के परिवहन हेतु कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया तथा अपनी गलती स्वीकार की।

आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पटाखा ट्रेन में ले जाने के फिराक में था सही वक्त पर भिलाई आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया नहीं तो ट्रेन में गलती से भी इन पटाखों में आग लगा जाती या स्टेशन पर ही इन पटाखों की वजह से आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। भिलाई आरपीएफ ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर रखी है जिसके चलते आरोपी पकड़ा गया।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 153 एवं 164 के तहत अपराध क्रमांक 2714/2025 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर सभी कानूनी औपचारिकताओं की पूर्ति के उपरांत आरोपी को माननीय विशेष रेलवे न्यायालय, रायपुर (छ.ग.) में प्रस्तुत किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें