: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सुबह ईडी की दबिश: चार गाड़ी में पहुंचे अधिकारी, जांच जारी, समर्थकों का लगा भीड़
Jagbhan Yadav
Mon, Mar 10, 2025
भिलाई 03। सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 03 पदुमनगर निवास पर ईडी की टीम ने दबिश दी है।

सोमवार की सुबह करीब छह बजे चार गाड़ियों में ईडी की टीम ने दबिश दी है। करीब दस से अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री के घर के अन्दर मौजूद है।

यह खबर जैसे ही मिली पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थक निवास पहुंच गए और केंद्र सरकार, राज्य सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वहीं समर्थकों और केंद्रीय बलों के बीच जमकर बहसबाजी भी हुई। ईडी के अधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार की भी चेकिंग किया और जांच जारी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन