Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कुम्हारी वार्ड क्रमांक 11 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रितिका मिथिलेश यादव ने वार्ड के विकास के लिए जनता से मांगा आशीर्वाद, मिल रहा अपार जनसमर्थन….

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 7, 2025

कुम्हारी : नगर पालिका परिषद चुनाव के मद्देनजर वार्ड क्रमांक 11 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रितिका मिथिलेश यादव का जनसंपर्क अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है। वे घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

रितिका मिथिलेश यादव ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरे देश और प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है।

उन्होंने कहा, “देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार है, प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है, और स्थानीय सांसद भी भाजपा के ही हैं। ऐसे में वार्ड 11 में भी हम विकास की धारा को और तेज करेंगे।”

वार्ड में विकास को लेकर दिया भरोसा
जनता से संवाद के दौरान रितिका मिथिलेश यादव ने वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि यदि वे पार्षद चुने जाते हैं, तो जल निकासी, सड़क सुधार, स्ट्रीट लाइट्स और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “भाजपा की नीति ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर आधारित है और इसी संकल्प के साथ हम अपने वार्ड को आगे बढ़ाएंगे।”

वार्डवासियों का कहना है कि वे एक ऐसा जनप्रतिनिधि चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने और समाधान करे। चुनावी सरगर्मी के बीच रितिका मिथिलेश यादव के पक्ष में बढ़ता समर्थन यह संकेत दे रहा है कि वार्ड में भाजपा मजबूती से आगे बढ़ रही है।

वार्डवासियों का कहना है कि वे एक ऐसा जनप्रतिनिधि चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने और समाधान करे। चुनावी सरगर्मी के बीच रितिका मिथिलेश यादव के पक्ष में बढ़ता समर्थन यह संकेत दे रहा है कि वार्ड में भाजपा मजबूती से आगे बढ़ रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें