Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

राजधानी के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जलकर खाक

राजधानी रायपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित सभी पर होगी कार्यवाही :धमधा जनपद सीईओ

Jagbhan Yadav

Tue, Aug 13, 2024
जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित सभी पर होगी कार्यवाही :धमधा जनपद सीईओ कुम्हारी। कुम्हारी के समीप ग्राम पंचायत ढाबा के पंचों ने सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम भिलाई तीन से शिकायत की थी । पंचों ने लिखित शिकायत पत्र में बताया था कि विधायक निधि से गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपये शासन ने दिए थे जिसमें से दो लाख रूपये बिना निर्माण के सरपंच और सचिव ने आहरण कर लिए। साथ ही मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत अमरदास के घर से गुरु घासीदास मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाना था लेकिन इस रोड को इंजिनियर द्वारा फाइलों में ही बना दिया गया। इसी रोड के निर्माण के लिए बिना पंचों की जानकारी के सरपंच लक्ष्मी बघेल, सचिव सत्यविजय देशलहरे द्वारा दो लाख साठ हजार रूपये आहरण कर लिया गया। शिकायत के आधार पर धमधा जनपद सीईओ किरण कुमार कौशिक ने जितेंद्र बंछोर ,वर्षा वर्मा और सौरभ की तीन सदस्यो की टीम बनाकर जांच के लिए ढाबा गांव में भेजा था ।शिकायतकर्ता और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत सही पाया गया सभी सदस्य कार्य स्थल पर गए थे ।जिस निर्माण कार्य के लिए राशि आहरण की गई है उस जगह पर निर्माण कार्य नहीं हुआ है ।फाइलों में ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।जो गंभीर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार है। वर्सन: शिकायत के आधार पर जांच दल गांव गई थी मौके का निरीक्षण भी किया गया है ।जांच दल ने अभी प्रतिवेदन मुझे नहीं दिया है ।यदि शिकायत सही पाया गया तो जांच प्रतिवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार में शामिल सभी पर कार्यवाही की जाएगी। ( किरण कुमार कौशिक, धमधा जनपद सीईओ)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें