Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

राजधानी के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जलकर खाक

राजधानी रायपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: धूमधाम से मनाया गया एचटीसी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन, आम से लेकर खास व्यक्तियो ने दी बधाई

Jagbhan Yadav

Sat, Jul 20, 2024

भिलाई। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर और भिलाई ट्रक ट्रेलर संगठन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) का जन्मदिन आज ट्रांसपोर्ट नगर स्थिति हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में धूमधाम से मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर को बधाई देने के लिए  शहर के गणमान्य नागरिक एचटीसी कार्यालय पहुंचे। इंद्रजीत सिंह ने आज सुबह मां का आशीर्वाद लेकर और गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद सीधे जन्मदिन का उत्सव मित्रों और समर्थकों के बीच मनाया।

हर कोई अपने मित्र को बधाई देने के लिए गुलदस्ता, केक और मिठाई लेकर पहुंचे हुए थे। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में मिठाइयों और फूलों का अंबार लगा हुआ था, जन्मदिन को खास बनाने के लिए करीब 100 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इसके साथ ही करीब इंद्रजीत सिंह को उपहार में मिले करीब 500 पौधो को रिटर्न गिफ्ट के रूप में सभी को वितरित किया गया जो इस इन पौधे को लगाकर जन्मोत्सव को खास बनाएं।

इंद्रजीत सिंह ने फिल परमार्थ भिलाई सेक्टर 3 के बुजुर्गों के साथ केक काटकर मुक्ता थिएटर भिलाई तीन में भी जन्मोत्सव मनाया गया और उन सब को छत्तीसगढ़ी फिल्म हांडा मनोरंजन के लिए दिखाया गया। इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन की तैयारी समर्थको और शुभचिंतको द्वारा पीछे कई दिनों से शुरू कर दी गई थी, भिलाई में जगह जगह पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाए गए थे।

आज जन्मदिन की शुभ अवसर पर अनिल सिंह, मलकीत सिंग, अनिल चौधरी, जोगा राव, सीसीडबल्यू के प्रदेश अध्यक्ष अंजय शुक्ला, प्रभूनाथ मिश्रा, गोपाल खंडेलवाल गनी खान, सुधीर सिंह, महेंद्र सिंग, दिलीप खटवानी, लाला यादव, शानू निर्मल सिंग, हरेन्द्र् रामधनी यादव, सुनील चौधरी, सतेंद्र शर्मा, बलविदार सिंग, सुनील यादव, पंकज शर्मा, वाजिद अली, मनोज अग्रवाल, बैजनाथ यादव  पहलवान, अतुल साहू, मिट्टू अग्रवाल, सिख पंचायत के अध्यक्ष गोपी अरोरा, भिलाई उद्योगपति दीपक अग्रवाल, सहित अन्य व्यापारीगण, राजनीतिक नेता, समाजसेवी, पत्रकार साहित बड़ी संख्या में लोगों बधाई दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें