Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट

हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस

14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

शारदीय नवरात्र पर निःशुल्क डोंगरगढ़ यात्रा, टिकट बुकिंग 17 सितंबर से – : शारदीय नवरात्र पर निःशुल्क डोंगरगढ़ यात्रा, टिकट बुकिंग 17 सितंबर से – 20 सितंबर तक, वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता..

Jagbhan Yadav

Tue, Sep 9, 2025

कुम्हारी दुर्ग । शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां काली सेवा समिति फिर से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का आयोजन कर रही है। यह यात्रा 22 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगी। रायपुर और आसपास के भक्तों के लिए यह अवसर खास है, क्योंकि हर साल की तरह इस बार भी इसमें कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

समिति अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। टिकट आरक्षण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा, और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता मिलेगी।

                                     

पूर्व पंजीयन के लिए समिति का कार्यालय इंदिरा चौक, श्यामनगर में 17 से 20 सितंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक खुला रहेगा।

इस साल भी यात्रा के लिए 4 बसें लगाई गई हैं, जो एक के पीछे एक डोंगरगढ़ पहुंचेंगी। बसें सुबह 9:30 बजे प्रस्थान स्थल से रवाना होंगी और दर्शन के बाद निर्धारित समय पर रायपुर लौट आएंगी। औसतन हर बस में 60 यात्री सफर करेंगे, यानी रोजाना लगभग 240 श्रद्धालु दर्शन का लाभ ले सकेंगे।

भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है, क्योंकि शारदीय नवरात्र में डोंगरगढ़ दर्शन का अलग ही महत्व है। ऐसे में रायपुर के श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा एक सुनहरा मौका है।

Tags :

chhattisgarhHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें