: दुर्ग स्टेशन में खड़ी ट्रेन की एसी बोगी में लगी आग, फायरब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
Jagbhan Yadav
Sat, Jan 11, 2025
दुर्ग। रेलवे स्टेशन दुर्ग में खड़े एसी थ्री टायर बोगी मे आग बोगी क्रमांक 061230 लाइन नंबर 9 में लगने से अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को तत्काल सूचना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए जिला दुर्ग को दिया गया।
आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की 3 दमकल टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए ट्रेन भोगी में घुस कर बड़ी सावधानियां पूर्वक घुस कर भीषण आग को बड़ी मशक़्क़त से क़ाबू पाया।

आग पर क़ाबू पाने में 3 अग्निशमन गाड़ी पानी का उपयोग किया गया और आग को आसपास दूसरी बोगी एवं स्टेशन की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।
जिला अग्निशमन अधिकारी: नागेंद्र कुमार सिंह, अग्निशमन दल प्रभारी: विजय चतुर्वेदी, प्रवीण बारा, डाला राम साहू, अग्निशमन कर्मी:मनोज सोनवानी, मोहन राव, रूपेन्द्र , डीहार सिंह नागेश, धर्मेन्द्र , दीपक, प्रवीण सिन्हा, मुख्तार अली जोगेंद्र , शारद , उमाशंकर द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन