“25 वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 फेंसिंग (तलवारबाज़ी) में से : “25 वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 फेंसिंग (तलवारबाज़ी) में सेजस जंजगिरी के खिलाडियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन”
Jagbhan Yadav
Sun, Sep 28, 2025
“25 वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025
फेंसिंग (तलवारबाज़ी) में सेजस जंजगिरी के खिलाडियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन”
भिलाई जिला दुर्ग में दिनांक 25-09-25 से 28-09-25 तक आयोजित 25 वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के फेंसिंग (तलवारबाज़ी) खेल में दुर्ग, रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग के खिलाडियों ने भाग लिया एवं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं 19 वर्ष आयु के बालक व बालिका वर्ग में अनेक पदक प्राप्त किये | प्रतियोगिता का उदघाटन श्री विजय बघेल सांसद, दुर्ग ने किया और समापन श्री गजेन्द्र यादव स्कूल शिक्षा मंत्री छ.ग. शासन एवं विधायक – दुर्ग ने किया |
उक्त प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग के 12 बालक व 12 बालिका फेंसिंग खिलाडियों ने भाग लिया जिसमे 10 खिलाडी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी (बी.एम.वाय.) विकासखंड-धमधा, जिला–दुर्ग से थे | सभी खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किया जो निम्नानुसार है :-
19 वर्ष बालक वर्ग :-
1. प्रियांशु नरेश शर्मा ने फॉयल व्यक्तिगत इवेंट में दूसरा स्थान एवं फॉयल टीम इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया |
2. दिव्यांश साहू ने फॉयल व्यक्तिगत इवेंट में तीसरा स्थान एवं फॉयल टीम इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया |
3. थालेश्वर साहू ने फॉयल व्यक्तिगत इवेंट में पाँचवा स्थान एवं फॉयल टीम इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया |
4. मयंक साहू ने ईपी व्यक्तिगत इवेंट में दूसरा स्थान एवं ईपी टीम इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया |
5. डिगेश्वर साहू ने सेबर व्यक्तिगत इवेंट में सातवाँ स्थान एवं सेबर टीम इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया |
19 वर्ष बालिका वर्ग :-
1. दुलारी साहू ने फॉयल व्यक्तिगत इवेंट में पाँचवा स्थान एवं फॉयल टीम इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया |
2. डॉली साहू / सुरेन्द्र साहू ने फॉयल व्यक्तिगत इवेंट में सातवाँ स्थान एवं फॉयल टीम इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया |
3. डॉली साहू / रिखीराम साहू ने फॉयल व्यक्तिगत इवेंट में आठवां स्थान एवं फॉयल टीम इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया |
4. तनूजा साहू ने ईपी व्यक्तिगत इवेंट में प्रथम स्थान एवं ईपी टीम इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया |
5. लीना साहू ने सेबर व्यक्तिगत इवेंट में तीसरा स्थान एवं सेबर टीम इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया |
फेंसिंग (तलवारबाज़ी) में व्यक्तिगत इवेंट में प्रथम से चतुर्थ आने वाले सेजस जंजगिरी की तनूजा साहू, लीना साहू, प्रियांशु नरेश शर्मा, दिव्यांश साहू, एवं मयंक साहू पांच खिलाडियो का चयन नवम्बर में होने वाली मणिपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ ”
दुर्ग संभाग के बालक प्रशिक्षक श्री निखिल कुमार जांभुलकर (स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी (बी.एम.वाय.) विकासखंड-धमधा जिला –दुर्ग ) एवं दल प्रबंधक के रूप में श्री अल्ताफ अली पीटीआई शा.उ.मा.वि. कुरूद ने नेतृत्व किया | व्यक्तिगत प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी होने वाली आगामी राष्ट्रीय शालेय फेंसिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे | खिलाडियों की इस उपलब्धि पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग श्री आर. एल. ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग श्री अरविन्द मिश्रा, श्रीमती कल्पना स्वामी सहायक क्रीडा अधिकारी कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग, श्री तनवीर अकील सहायक जिला क्रीडा अधिकारी दुर्ग, श्री अमित घोष सांख्यिकीय अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा श्री अथर्व शर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा श्री कैलाश साहू, श्री रूपेश कुमार साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति सेजस जंजगिरी, समस्त सदस्य शाला विकास समिति सेजस जंजगिरी, श्री लोकेश कुमार साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 23, प्राचार्य श्रीमती मिनी गोपीनाथन, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमति उषा सिंह दुबे व सुश्री रत्न्सुधा रामटेके, श्रीमती तृप्ति सिंह, प्रधान पाठिका अंग्रेजी माध्यम श्रीमती अंजना रॉय सहित समस्त शिक्षकों , शाला साला प्रबंधन समिति एवं ग्रामवासियों ने बधाई दी है |
Tags :
chhattisgarhHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news
विज्ञापन
विज्ञापन