Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: केडिया डिस्टलरी की बस खाई में गिरी: हादसे में अब तक 6 की मौत पुष्टि, दुर्ग SP- ASP मौके पर, बचाव कार्य जारी

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 9, 2024

कुम्हारी। केडिया डिस्टलरी कुम्हारी में कार्यरत oकर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में लगभग 50 कर्मचारी ड्यूटी से छूटकर रात लगभग 8 बजे घर लौट रहे थे।
कर्मचारियों से भरी बस लगभग 50 फुट गहरी खदान में असंतुलित होकर गिर गई। बस में बैठे मजदूरों और कर्मचारियों में महिलाएं भी थीं,जिनकी इस भीषण दुर्घटना में मौत हो गई है। जिला प्रशासन की राहत की टीमें बस में सवार व्यक्ति को निकालने का भरसक प्रयास कर रही है।
इस भीषण बस दुर्घटना में लगभग 10 महिला और पुरुष कर्मचारियों की मौत हो गई है।

मंगलवार की रात कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। जिसमे आधा दर्जन लोग के मारे जाने की खबर आ रही है। वही घटना की जानकारी लगाते ही दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महामाया मंदिर के समीप केडिया डिस्टलरी कंपनी के स्टाफ बस खाई में गिर गई। वही इस हादसे की जानकारी मिलते ही आस पास के लोग वहा बड़ी संख्या में इक्कठा हो गए है।

केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को लेकर वापस लौट रही बस सड़क से पलटकर करीब 50 फीट नीचे गर गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। कुम्हारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची गई थी।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बस में कम्पनी के 30 स्टॉफ द्वारा थे। बस खाई में गिरी है। छः लोगो की मौत की पुष्टि हुई है।
बस को खाई में से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बस निकलने के बाद ही वास्तविक वस्तु स्थिति का पता चल पाएगा।

बस खाई में किस कारण से गिरी इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल बस को खाई से निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस बल, एनडीआरएफ की टीम और जेसीबी बुलाया गया है। बस निकालने का कार्य चल रहा है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें