DURG में नशे में धुत्त ट्रेक्टर चालक ने ट्रेन के सामने तोड़ा रेलवे फाट : DURG में नशे में धुत्त ट्रेक्टर चालक ने ट्रेन के सामने तोड़ा रेलवे फाटक : कई वाहन चालक बाल-बाल बचे, रेलवे पुलिस ने जांच
Jagbhan Yadav
Tue, Sep 23, 2025
भिलाई , 23 सितम्बर 2025
दुर्ग जिले के बघेरा रेलवे फाटक पर बड़ी हादसा टल गया, जब नशे में धुत्त ट्रेक्टर चालक ने बंद बैरियर को तोड़ते हुए ट्रेन के सामने पार कर लिया। ट्रेन आते ही ट्रेक्टर ने फाटक पार किया और हादसा टल गया। घटना के बाद फाटक संचालन के लिए मौजूद ऑपरेटर ने तुरंत क्षतिग्रस्त बैरियर हटाया। रेलवे पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर चालक ने नशे की हालत में आधा दर्जन साइकिलों को टक्कर मारकर कोटनी की तरफ भागते हुए फाटक पार किया। हादसे में फाटक पर रुककर इंतजार कर रहे वाहन चालक भी बाल-बाल बच गए। फाटक बैरियर बटन से ऑपरेट होता था, लेकिन क्षतिग्रस्त होने की वजह से अब मैनुअली बंद किया जा रहा है। इससे आने-जाने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और खतरा भी बढ़ गया है।
Tags :
रायपुर न्यूज़ अंबिकापुर न्यूज़ बिलासपुर न्यूज़ भिलाई न्यूज़ जगदलपुर न्यूज़
विज्ञापन
विज्ञापन