Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भिलाई निगम के गौठान में बछड़ों को कुत्तों ने नोचा, बीमार गायों को भी बनाया निशाना

Jagbhan Yadav

Thu, Feb 27, 2025

भिलाई निगम के गौठान में बछड़ों को कुत्तों ने नोचा, बीमार गायों को भी बनाया निशाना

भिलाई। नगर पालिक निगम द्वारा संचालित भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौठान में बड़ी लापरवाही सामने आई है। गौठान में बछड़ों को कुत्तों ने नोच दिया और निगम अफसरों को इसकी भनक नहीं है। चार बछड़े कुत्तों के शिकार बने हैं। यही नहीं यहां बीमार गायों को भी कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। गो सेवाक गुरुवार की सुबह गोठान पहुंचे और यह नजारा देख दंग रह गए। गो सेवक ने इसकी सूचना डॉक्टर को दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निगम के गोठान में चार बछड़ों को कुत्तों ने नोच दिया है। गो सेवक परशुराम देवांगन ने बताया कि रोजाना गो सेवा के लिए आते हैं। आज सुबह जब पहुंचे तो चार बछड़ों को कुत्तों ने नोच दिया। उन्होंने बताया कि यहां बछड़ों को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। जहां बछड़ों को रखा गया है वह खुला है और कुत्ते वहां घुस जाते हैं। बीती रात कुत्तों ने यहां चार बछड़ों को बुरी तरह से नोच दिया है। इससे इन बछड़ों की हालत बहुत खराब है। बचने की संभावना भी नहीं दिख रही। इससे पहले भी कुत्तों के नोचने की घटना सामने आई है। निगम अफसरों को इसकी जानकारी भी दी गई लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें