: Kumhari : मानस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज
Jagbhan Yadav
Tue, Feb 4, 2025
दुर्ग में कुम्हारी नगर पालिका चुनाव में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी मीना वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वार्ड पार्षदों को भारी बहुमत से जीतने के लिए कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन मानस भवन में किया है।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में डिप्टी सीएम अरुण साव प्रमुख रूप से शामिल हुए।डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कुम्हारी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी मीना वर्मा और 24 वार्डो के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किए। वही राज्य सरकार के द्वारा पिछले 14 महीने में सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में विकासकार्यों किए है। इसी कड़ी में नगर पालिका को कुम्हारी में 30 करोड़ रूपए के विकास कार्यों राशि दी गई है।



डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि आज हमारी सरकार नगरीय निकाय का घोषणा पत्र जारी कर रही है। शहरों के विकास का विजन घोषणा पत्र के माध्यम से प्रदेश की जनता के साथ है कांग्रेस के आरोप पत्र को लेकर कहा कि कांग्रेस की 5 साल नगरीय निकाय में कब्जा था। इनको तो अपना उपलब्धि,रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना था लेकिन कांग्रेस आरोप पत्र प्रस्तुत कर रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन