उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार को करेंगे अटल परिसर का लोकार्पण एवं स् : उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार को करेंगे अटल परिसर का लोकार्पण एवं स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण
Jagbhan Yadav
Wed, Oct 29, 2025
कुम्हारी। गुरुवार की शाम 3 बजे नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-15 में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके अलावा स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बघेल सांसद-लोकसभा क्षेत्र, दुर्ग, विशिष्ट अतिथि, भूपेश बघेल विधायक-पाटन विधानसभा क्षेत्र, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा विधायक-अहिवारा विधानसभा क्षेत्र रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती मीना वर्मा अध्यक्ष-नगर पालिका परिषद कुम्हारी , डिकेश पटेल लोक निर्माण विभाग प्रभारी-न.पा.प. कुम्हारी, प्रमोद सिंह राजपूत उपाध्यक्ष-नगर पालिका परिषद कुम्हारी एवं अनुराग गुप्ता पार्षद वार्ड क्रमांक-15, न.पा.प. कुम्हारी भी उपस्थित रहेंगे।
Tags :
bhilai kumhari durg charoda
विज्ञापन
विज्ञापन