उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी को दी 16 करोड़ की सौगात, महाविद्याल : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी को दी 16 करोड़ की सौगात, महाविद्यालय भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु 30 लाख रुपए की घ
Jagbhan Yadav
Fri, Oct 31, 2025
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी को दी 16 करोड़ की सौगात, महाविद्यालय भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु 30 लाख रुपए की घोषणा
कुम्हारी/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज नगर पालिका कुम्हारी को 16 करोड़ 30 लाख 51 हजार रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने स्व. बिन्देश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु 30 लाख रुपए की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ने की।
कई वार्डों में होंगे सड़कों, नालियों और सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 11 करोड़ 64 लाख रुपएकी लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और 4 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन किया गया।
इन कार्यों में शामिल हैं—
वार्ड क्रमांक 15 में अटल परिसर निर्माण कार्य – 30 लाख रुपए
जंजगिरी तालाब सौंदर्यीकरण एवं अन्य कार्य – 5 करोड़ 32 लाख 68 हजार रुपए
वार्ड क्रमांक 13 जी.ई. रोड टोल प्लाजा के पास आकांक्षीय शौचालय निर्माण – 16 लाख 92 हजार रुपए
विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं बीटी रोड निर्माण – 3 करोड़ 1 लाख 21 हजार रुपए
विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाली निर्माण – 1 करोड़ 67 लाख 72 हजार रुपए
फेवर ब्लॉक, चबूतरा, शेड एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य – 1 करोड़ 16 लाख 14 हजार रुपए
स्व. बिन्देश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन – 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रुपए
भूमिपूजन का अर्थ धरती माता से क्षमा याचना है – उपमुख्यमंत्री साव
अपने संबोधन में श्री साव ने कहा कि भूमिपूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि धरती माता से क्षमा याचना का अवसर है। निर्माण कार्य के दौरान अनेक जीव-जंतु प्रभावित होते हैं, उनकी आत्मा की शांति के लिए यह प्रार्थना की जाती है। उन्होंने कहा कि “धरती का भार शेषनाग ने उठाया है, इसलिए हम उनसे भी प्रार्थना करते हैं कि निर्माण कार्य शुभ और मंगलकारी हो।”
उन्होंने कहा कि यह दिन महाविद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि अब विद्यार्थियों को अपना स्थायी भवन मिलने जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महाविद्यालय भवन शीघ्र पूर्ण होगा और विद्यार्थी नए, आधुनिक परिसर में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
सांसद विजय बघेल बोले – विकास की पहचान बन रहा है कुम्हारी
सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “कुम्हारी में जो विकास कार्य हो रहे हैं, वे प्रदेश सरकार की संवेदनशील सोच का प्रतीक हैं।”
सांसद बघेल ने महाविद्यालय भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव से आवश्यक राशि की घोषणा करने का अनुरोध किया, जिसके जवाब में मंत्री साव ने तत्काल 30 लाख रुपए की घोषणा की।
प्राचार्य ने जताया आभार
महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनिता सोनवती ने स्वागत भाषण देते हुए महाविद्यालय भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री साव का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया और घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अहिवारा विधायक प्रतिनिधि संजय बघेल, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, प्राध्यापकगण और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मौके पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा।
Tags :
Bhilai charoda kumhari bhilai 3 bhilainagar
विज्ञापन
विज्ञापन