Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

CM साय की बैठक में कई अहम फैसले, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द लागू

हड़ताल की आशंका के बीच शासन का बड़ा निर्णय, अत्यावश्यक सेवाएं हुईं घोषित

, मकान सूचीकरण व मकानों की गणना कल से प्रारम्भ

चार कृषि आदान दुकानों के लाइसेंस 21 दिन के लिए निलंबित

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने सुलझाए लंबित प्रकरण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दुर्ग में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने की आत्मदाह की कोशिश : हालत गंभीर

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 24, 2026

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की. महिला को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल दाखिल कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का नाम शबाना निशा उर्फ रानी (37) है. जो दुर्ग के पचरीपारा में किराए के मकान में रहती थी. पीड़िता के मामा लियाकत अली ने बताया कि शबाना चाहती थी कि वह जिस मकान में रह रही है, उसे जमीन मालिक बेच दे, ताकि वह वहीं रह सके, लेकिन कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली. इस घटना में वह 95 फीसदी झुलस गई. पीड़िता को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है शबाना निशा
शबाना निशा का राजनीतिक जीवन भी रहा है. वह पिछले दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी है. आग लगते ही शबाना धधकती हुई घर से बाहर निकली, जिसे देखकर पुलिस और कोर्ट स्टाफ पीछे हट गया. आसपास मौजूद लोगों ने चादर की मदद से किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया.

40 से 45 सालों से किराए के मकान में रह रही थी
पीड़िता के मामा लियाकत अली ने बताया कि वह पिछले 40 से 45 सालों से मकान में किराए पर रह रही थी. 4-5 महीनों से घर खाली करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था. टीम आई थी. इस दौरान उसने खुद को आग लगा ली. जिसे देख टीम मौके से भाग निकली.

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि महिला के आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिली थी. महिला को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है. फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है. रायपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है. स्थिति में सुधार होने पर मृत्युकालिक कथन लिया जाएगा.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें