Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

जनप्रतिनिधियों ने भी किया वृक्षारोपण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार

मिशन अमृत, राष्ट्रीय राजमार्ग और तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

दिव्यांग नंदकुमार को स्कूटी प्रदान की

के लिए चयनित अभिषेक से मिले उप मुख्यमंत्री शर्मा, दी शुभकामनाएं

करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 3 नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र किया प्रदान

Jagbhan Yadav

Mon, Jan 6, 2025

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने वर्ष 2007 में भारत आए रामी बाई (उम्र 55 वर्ष) पति स्वर्गीय मुकेश कुमार, बेबी हर्षिता और मयंक कुमार पिता स्वर्गीय मुकेश कुमार को नागरिकता प्रमाण पत्र देकर भारत की नागरिकता प्रदान की। नागरिकता प्रमाण पत्र को पाते हुए उक्त नागरिकों ने कलेक्टर सुश्री चौधरी सहित राज्य सरकार और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व यह परिवार पाकिस्तान के नागरिक थे। लेकिन वर्ष 2007 से भारत में आए थे और वर्तमान में वार्ड न. 26 सिंधी कॉलोनी दुर्ग में रहते है। आज नागरिकता प्रमाण पत्र मिलनेे के उपरांत से यह भारत के नागरिक के रूप मे जाने जायेंगे।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में निर्माण कार्य के लिए 9.29 लाख रूपए स्वीकृत: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में विकास कार्यों के लिए 9 लाख 29 हजार 960 रूपए स्वीकृत किया गया है। विधायक ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत बोरीगारका अंतर्गत यादव पारा के सार्वजानिक भवन में पेवर ब्लॉक कार्य हेतु 2 लाख 29 हजार 960 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बेलौदी अंतर्गत साहू पारा ग्राम मालूद के सार्वजनिक भवन में डोम शेड पर लोहे की रेलिंग कार्य हेतु 2 लाख रूपए तथा पुराना स्कूल के सामने सीसी निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

धान की खरीदी 4,22,831.16 मीट्रिक टन: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 87244 किसानों से 4,22,831.16 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 3,72,993.67 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 2,25,195.94 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें