: चरोदा मंडल भाजपा अध्यक्ष ए गौरी शंकर ने घोषित की कार्यकारिणी … पूर्णिमा और राजेश मौर्य को महामंत्री का दायित्व…पढ़िए किसको क्या मिली जिम्मेदारी
Jagbhan Yadav
Sat, Jul 26, 2025
Charoda News। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति तथा जिला प्रभारी संदीप शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के अनुमोदन से मंडल अध्यक्ष ए.
गौरी शंकर चरोदा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यकारिणी में पूर्व पार्षद पूर्णिमा ठाकुर और राजेश मौर्य को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।



चरोदा मंडल भाजपा अध्यक्ष ए गौरी शंकर ने अपनी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर परमजीत सिंह, श्रीमती प्रमिला तांडी, श्रीमती एम. अरुणा, शिवा पटनायक, महामंत्री श्रीमती पूर्णीमा ठाकुर, महामंत्री राजेश मौर्य, मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय, मलय बेनर्जी, रोहित साहू, श्रीमती रीति वर्मा, कोषाध्यक्ष
सनातन ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष, दिलीप साहू, कार्यालय मंत्री, टी. रमन्ना, सह कार्यालय मंत्री किशोर साहू, मीडिया प्रभारी जय प्रकाश पाण्डेय, सह मीडिया प्रभारी प्रसुन्न बेनर्जी, सोशल मीडिया प्रभारी अश्वनी जोशी, सह सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती सुजाता डोंगरे, आईटी सेल प्रभारी महेश तिवारी, आईटी सेल सह प्रभारी पार्थो बाघ को बनाया है
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन