Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

जनप्रतिनिधियों ने भी किया वृक्षारोपण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार

मिशन अमृत, राष्ट्रीय राजमार्ग और तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

दिव्यांग नंदकुमार को स्कूटी प्रदान की

के लिए चयनित अभिषेक से मिले उप मुख्यमंत्री शर्मा, दी शुभकामनाएं

करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG News: प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली, दो महीने बाद थी युवती की शादी

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 28, 2024

CG News: प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली, दो महीने बाद थी युवती की शादी

CG News: भिलाई में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवती की जल्द शादी होने वाली थी, जबकि युवक शादीशुदा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Bhilai CG News: सुपेला अंडरब्रिज के पास ट्रेन ट्रैक पोल 859/16 के पास प्रेमी युगल की क्षत विक्षत लाश मिली। दोनों युगल आकाश गंगा के मोबाइल शॉप में काम करते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सुपेला टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि घटना गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात 12.10 बजे की है।

हॉस्पिटल सेक्टर निवासी राहुल कुमार सिंह (30 वर्ष) आकाश गंगा में प्रिमियम शराब दुकान में काम करता था। वहीं वीएमवाई चरोदा जोन-1 राजीव नगर निवासी श्रेया फर्नांडीज (26 वर्ष) मोबाइल दुकान आकाशगंगा में काम करती थी। दोनों की लाश डाउन लाइन पोल नम्बर 859/16 के पास मिली।

टीआई ने बताया कि घटना स्थल पर श्रेया का मोबाइल मिला। देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। मोबाइल को वह रिसिव नहीं कर रहा थी। रात को जब पुलिस ने मोबाइल चेक किया तो एक नंबर से कई बार कॉल हुआ था। 

पुलिस ने उसी नम्बर पर डायल किया। श्रेया की मां ने फोन उठाया। जब पुलिस ने पूछा किसका मोबाइल है। उसकी मां ने छोटी बेटी श्रेया का बताया। पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। रात में परिजन पहुंचे और उसकी पहचान की। इधर युवक के घर वाले कही बाहर हैं। शनिवार को भिलाई पहुंचेगे। उसके बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

दो महीने बाद थी श्रेेया की शादी

घटना में बेटी की हालत देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बोल रहे थे कि दो महीने बाद श्रेया की शादी थी। वह पहले चरोदा में रुद्रा मोबाइल में काम करती थी। आकाशगंगा में विवो कंपनी में जॉब लगी थी। ड्यूटी के बाद 10 बजे तक घर पहुंचती थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें