: भिलाई विधायक ने सेक्टर-5 में रक्षाबंधन पर्व मनाया:महिलाओं ने बांधी राखी, देवेंद्र यादव बोले- भिलाई मेरा परिवार है, यही मेरा सबसे बड़ा धन है
Jagbhan Yadav
Thu, Aug 7, 2025
भिलाई विधायक ने सेक्टर-5 में रक्षाबंधन पर्व मनाया:महिलाओं ने बांधी राखी, देवेंद्र यादव बोले- भिलाई मेरा परिवार है, यही मेरा सबसे बड़ा धन है
रक्षाबंधन के मौके पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 में भव्य आयोजन कर हजारों बहनों से राखी बंधवाई। इस मौके पर पूरे विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां कार्यक्रम में शामिल हुईं और विधायक को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीत, सुआ नृत्य, महिलाओं के लिए विशेष भोजन और मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी।

राखियों से लिपटे हाथों को दिखाते हुए विधायक ने कहा, भिलाई मेरा परिवार है। बहनों का प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। रक्षाबंधन हमारे बीच विश्वास और प्रेम का प्रतीक है, जिसे मैं हर साल बहनों के साथ मनाता हूं।”
विधायक ने भावुक होकर बताया, पिछले साल जब मैं जेल में था, तब भी मेरी बहनें राखी लेकर वहां पहुंची थीं। ये सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि प्यार, भरोसा और आशीर्वाद का प्रतीक है।
सेक्टर-5 में आयोजित इस रक्षाबंधन कार्यक्रम में सुबह से ही बहनों की भीड़ लगने लगी थी। आयोजन स्थल पर बैठने, खाने और सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था की गई थी। छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य और गीतों ने माहौल को और भी खास बना दिया।
राखी बांधने पहुंची महिलाओं ने विधायक को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र, सफलता और स्वस्थ जीवन की कामना की। कई बहनों ने कहा कि विधायक से उनका रिश्ता सिर्फ एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि भाई जैसा है, जो हर समय उनके साथ खड़ा रहता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन