: भिलाई ब्रेकिंग : कुम्हारी ओवर ब्रिज के पास हुआ दर्दनाक हादसा ट्रक ने बाइक सवार पिता -पुत्री को लिया चपेट में , 4 साल की बच्ची की हुई दर्दनाक मौत, हादसे के बाद ट्रक छोड़ भागा आरोपी ड्राईवर..
Jagbhan Yadav
Fri, Jun 14, 2024
कुम्हारी द न्यूज़ इंडिया लाइव : आज भिलाई क्षेत्र के कुम्हारी में सुबह 7:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में 4 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कुम्हारी ओवर ब्रिज के पास की बताई जा रही है| बेटी अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से रायपुर की ओर जा रही थी।

तभी एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे बच्ची गिर गई और ट्रक बच्ची को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया और बच्ची ने वहीँ दम तोड़ दिया| जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची नागपुर की रहवासी है| घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया, जबकि ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन