Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर कल आ रहीं रायपुर

विष्णु मंदिर में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी

ने राष्ट्रीय पदक विजेता बेसबॉल खिलाडिय़ों का किया सम्मान

खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भिलाई 03 एसडीएम और तहसीलदार ने कुम्हारी फैक्ट्री में दी दबिश, 300 किलो पनीर जप्त, फैक्ट्री सील

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 15, 2024

कुम्हारी 03। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से मिले दिशा निर्देश पर अनुविभागीय दंडाधिकारी भिलाई 03 महेश सिंह राजपूत और तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर ने सूचना पर कुम्हारी में बन रहे पनीर फैक्ट्री में गुरुवार की शाम रेड कार्यवाही की।

रेड कार्यवाही में बना हुआ लगभग 300 किलो पनीर, स्कीम मेड पावडर 55 बोरी, दूध 2500 लीटर, फ्रायला पाल्म ऑयल 43 टीना और 37 पैकेट डालडा मौके से जप्त किया गया। भिलाई 03 एसडीएम द्वारा फैक्ट्री को सील कर आगे की कार्यवाही हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचित किया गया।

शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारद कोमरे द्वारा खीर सागर पटेल और नमूना सहायक के साथ फैक्ट्री पहुंचकर जप्त पनीर का सैंपल लिया गया और लैब में जांच हेतु भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पंद्रह से बीस दिन में लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें