Friday 8th of May 2026

ब्रेकिंग

आज चंद्रमा ने किया धनु से मकर राशि में गोचर, जानिए धन, प्रेम और करियर मामलों में कैसा रहेगा

साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शुक्रवार का शुभ मु

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आचार संहिता लगते ही कार से 1 करोड़ कैश बरामद:राजनांदगांव से दुर्ग आ रहा ट्रैक्टर संचालक नहीं दिखा सका दस्तावेज,अब आयकर विभाग करेगा जांच

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 21, 2025

दुर्ग ; छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आचार संहिता लगते ही ट्रैक्टर शोरूम संचालक की एक कार से 1 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर इनकम टैक्स टीम के हवाले कर दिया गया है। घटना अंजोरा चौकी क्षेत्र की है।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम आचार संहिता लगने के बाद पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। राजनांदगांव से दुर्ग जिले में आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रात 8 बजे एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली।

राजनांदगांव से आ रहा था शोरूम संचालक

यह कार स्वराज ट्रैक्टर शोरूम के संचालक चंद्रेश राठौर की है। कार की डिक्की से एक करोड़ मिले। पुलिस ने उसके दस्तावेज मांगे, तो वो नहीं दे सका। कैश लेकर कहां जा रहा था, वो भी नहीं बता सका।

इनकम टैक्स को सौंपा गया कैश

पुलिस ने उससे कहा कि, 10 लाख रुपए से अधिक कैश लेकर चलना गैर कानूनी है। इसलिए पैसे इनकम टैक्स के हवाले कर दिया गया है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट संदेही से पूछताछ करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें