Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: पार्टी से निलंबन के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा हमेशा से कांग्रेस की बी टीम रही है

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 8, 2025

  • भाजपा सामाजिक रूप से कर रही है टारगेट , निलंबन के बाद कुणाल शर्मा किया यह खुला चैलेंज


पाटन। भाजपा से बागी होकर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे होरीलाल देवांगन तथा उनके सहयोग कर रहे भाजपा नेताओं की दुर्ग जिला भाजपा ने कल निलंबित कर दिया है। इस निलंबन के बाद निलंबित भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, दिलीप साहू, निक्की भाले को ही भाजपा की बी टीम बताया।
आज पत्रकारवार्ता में कुणाल शर्मा, राजा शर्मा, व्यासनरायण देवांगन, लक्ष्मण निर्मलकर , नितेश तिवारी, सीता देवांगन, राधे यादव ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता लेते हुए कहा कि कांग्रेस की बी टीम तो भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा ही रहे है, वह जो आरोप लगाया है वह आरोप निराधार है। जितेंद्र वर्मा पर आरोप लगाया कि पिछले कई चुनाव में जितेंद्र वर्मा की भूमिका संदिग्ध रही है। ब्राह्मण समाज के राजा शर्मा, नितेश तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को टारगेट में लेकर भाजपा के लोग कार्य कर रहे है। वर्तमान भाजपा प्रत्याशी से ब्राह्मण समाज काफी नाराज है , सार्वजनिक स्थल पर ब्राह्मण समाज को आपत्तिजनक शब्द कही गई है जिसे आज तक ब्राह्मण समाज नहीं भुला है। 

पत्रकार वार्ता में मौजूद निर्मलकर समाज से लक्ष्मण निर्मलकर, गृहणी सीता देवांगन,बुनकर संघ के पूर्व अध्यक्ष व्यवसनारायण देवांगन यादव समाज के राधे यादव ने कहा कि बिना नोटिस जारी किए निलंबन किया गया है। इस तरह से निलंबन की कार्रवाई हुई तो भाजपा के और भी कई लोग निलंबित हो सकते है। पत्रकार वार्ता में बताया कि भाजपा जितने भी परेशान करे इसके बाद भी हम सब एकजुट है। पहले दिन से मजबूत थे उससे ज्यादा अभी मजबूत स्थिति में है। पत्रकारवार्ता में मौजूद कुणाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेस का बी टीम कहना दुर्भाग्य जनक है। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग होने के कारण टिकिट मांगे थे।

पिछले समय भी मेरा टिकिट काट दिया गया था। जनता योगेश निक्की भाले को किनारा कर दिया है। निलंबन करके भाजपा ने अपने आप पर प्रश्न वाचक लगवा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री के कृपा पात्र रहने वाले जितेंद्र वर्मा स्वयं कांग्रेस की बी टीम है। कुणाल शर्मा ने खुला चैलेंज किया है कि मैने पार्टी के खिलाफ काम किया है तो बताए। साथ ही मैं यह चुनौती देता हु कि मैं चर्चा के लिए तैयार हु,जितेंद्र वर्मा, निक्की भाले और दिलीप साहू जहां भी , जिस जगह पर बोले चर्चा के लिए तैयार हूं। पत्रकारवार्ता में भाजयुमो के युवा अध्यक्ष कुणाल शर्मा, राजा शर्मा, व्यासनरायण देवांगन, श्रीमती सीता देवांगन, लक्ष्मण निर्मलकर, राधे यादव, नितेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें