: पत्रकारिता के नाम पर अस्पताल संचालक को ब्लैकमेलिंग, दुर्ग के तंबोली के खिलाफ अपराध दर्ज, पहले भी कर चुका है कांड
Jagbhan Yadav
Wed, Nov 6, 2024
दुर्ग। पत्रकारिता के नाम पर अस्पताल संचालक को ब्लैकमेलिंग करने वाले दुर्ग के तथाकथित दबंग प्रहरी के पत्रकार तंबोली के खिलाफ मोहन नगर थाना पुलिस ने धारा 308 (3) के तहत अपराध दर्ज किया है। बता दें कि राकेश तंबोली पर कुछ वर्ष पहले रायपुर पुलिस भी कार्रवाई कर चुके है।
मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पांडे के अनुसार पीड़िता श्रीमती कविता दारूका पति डॉक्टर नवीन दारूका आरोग्य अस्पताल कादंबरी नगर बाईपास दुर्ग की प्रबंध निदेशक है। लगभग 1 वर्ष पूर्व राकेश तंबोली जो इंदिरा मार्केट निवासी है,अपने आप को पत्रकार बताते हुए अस्पताल को बदनाम करने का भय दिखाकर आरोग्यम अस्पताल में पहुंचकर मरीज से पूछताछ करने लगा था।
जब कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति दर्ज की तो उसने सूचना के अधिकार के तहत आवेदन लगाकर नवंबर-दिसंबर 2023 तथा जून 2024 में महिला एवं पुरुष वार्ड के मरीजों के बेड में उपस्थित के रजिस्टर की मांग की थी। इसके बाद वह धमकी देने लगा कि तुम लोग धंधा बना लिए हो, मरीज के जान से खिलवाड़ कर रहे हो। मुंह बंद रखना चाहते हो तो 50000 रुपए दो।
ब्लैकमेलिंग कर रहा था।
एक बार आरोपी ने अस्पताल के एक कर्मी हेमंत यादव के मोबाइल पर कॉल करके कहा कि अस्पताल प्रबंधन से कहो कि वे 10 लाख रुपए देंगे अन्यथा ठीक नहीं होगा इसके बाद आरोपी ने हेमंत यादव को कॉल करके एक जगह पर बुलाया। वहां पर कई लोग राकेश तंबोली के साथ खड़े थे। वहां पर राकेश तंबोली ने हॉस्पिटल एवं डॉक्टर की बुराई करते हुए स्टाफ के साथ गाली गलौज की। जब स्टाफ ने गाली देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई थी। परेशान होकर पीड़िता ने मोहन नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन

