: भिलाई स्टील प्लांट में पकड़ी गई चोर की चालाकी, दूसरे के गेट पास पर कर रहा था एंट्री
Thu, Feb 22, 2024
Thief Arrested भिलाई स्टील प्लांट में किसी और का गेट पास इस्तेमाल करके घुसने की कोशिश की गई.लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के कारण आरोपी प्लांट में नहीं घुस सका.जिससे चोरी की बड़ी घटना टल गई.आरोपी के पास से प्लांट के सुरक्षाकर्मियों ने कटर जब्त किया है.आरोपी को पकड़ने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले किया. Bhilai Steel Plant
भिलाई :
बीएसपी प्लांट में हमेशा चोरों की नजर गढ़ी रहती है.मौका लगते ही चोर प्लांट से कीमती सामान चोरी करके रफू चक्कर हो जाते हैं.कई मामलों में चोरों ने प्लांट को लाखों की चपत लगाई है.लेकिन कई बार चोरों को भी मुंह की खानी पड़ी है.बुधवार को भी ऐसी ही घटना सामने आई.जब एक चोर बीएसपी कर्मी का गेट पास दिखाकर प्लांट में एंट्री करते ही पकड़ा गया. सीआईएसएफ की महिला कॉन्सटेबल ने आरोपी का चेहरा गेट पास से मिलान नहीं होने पर रोका.लेकिन जैसे ही उससे पूछताछ शुरु हुई आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा.जिसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने आरोपी को दबोच लिया.
क्या है मामला ? :
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक बदमाश बीएसपी कर्मी का गेटपास इस्तेमाल करके प्लांट में घुस रहा था. सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल नमिता नौरंगे ने गेटपास से जब फोटो का मिलाया तो वो नहीं मिला.फोटो नहीं मिलने पर जब बदमाश से पूछताछ की गई तो वो भागने लगा. लेकिन जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. जवानों ने बदमाश के पास से केबल कटर बरामद किया है. आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी युवक को भिलाई भट्ठी पुलिस के हवाले कर दिया गया.
'भिलाई इस्पात संयंत्र एक प्रतिबंधित क्षेत्र है. जहां अक्षय कुमार साहू ने दूसरे के गेट पास का इस्तेमाल करके घुसने की कोशिश की. जिस बीएसपी कर्मी रवि कुमार के गेट पास का इस्तेमाल हुआ.उसने बताया कि उसका गेट पास कहीं गुम हो चुका है.''
विपिन रंगारी, भट्टी थाना टीआई
किसका था गेट पास ? :
जिस व्यक्ति का गेट पास का इस्तेमाल हो रहा था.उसमें रवि कुमार, पर्सनल नंबर 406062, पद एसीटी डिपार्टमेंट एसएमएस-3 लिखा था. पकड़े गए बदमाश ने खुद का नाम अक्षय कुमार साहू बताया. जो मरोदा निवासी है. आरोपी अक्षय कुमार पहले भी चोरी के मामले में प्लांट से चोरी करते पकड़ाया है.
कोरिया में कोयला चोरी कर पैसे कमाने की सोची, अचानक आगे बढ़ गई ट्रेन, महिला की मौत
भिलाई में बिजली पोल से हो रही एल्युमिनियम तार की चोरी, बिजली विभाग में काम करने वाला ठेकेदार मास्टर माइंड
भांवर गणेश की मूर्ति चोरी केस में जांच तेज, पुलिस ने की इनाम की घोषणा
: भिलाई में गर्लफ्रेंड से बात करने पर इंजीनियरिंग स्टूडेंट पर कटर से हमला
Wed, Feb 21, 2024
Bhilai Stabing भिलाई में अब चाकूबाजी आम हो गई है. छोटी छोटी बात पर नाबालिग हमला करने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं. सोमवार को एक छात्रा पर हमला हुआ. इससे पहले रविवार को एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. Knife Attack In Bhilai
भिलाई
: भट्टी थाना क्षेत्र सेक्टर 1 में हुई चाकूबाजी मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रेम-प्रसंग के चलते चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था. आरोपी ने अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर उसकी गर्लफ्रेंड से बात करने पर युवक पर धारदार कटर से वार कर दिया.
लड़की से बात करने पर चाकूबाजी:
22 साल का पवन साव इंदिरा नगर, हथखोज का रहने वाला है और इंजीनियरिंग का छात्र है. उसने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी एक महिला मित्र है, जिससे जान पहचान और बातचीत है. 18 फरवरी की शाम 4.30 बजे पावर हाउस फल मंडी के पास नावेद नामक युवक ने युवती से बात करने को लेकर विवाद किया. इसके अगले दिन 19 फरवरी को पवन अपने दोस्तों के साथ सेक्टर 1 पिंक गार्डन जा रहा था तभी गार्डन से पहले कुछ दूरी पर मोहम्मद नावेद अपने 2 नाबालिग साथियों के साथ पहुंचा और उससे मारपीट करने लगा. अपने पास रखे कटर से पवन की गर्दन पर हमला करने की कोशिश की. पीड़ित झुक गया तो उसके सीने और हाथ पर कटर लग गया, जिससे गहरी चोट लग गई. पवन खुद को बचाने के लिए चिल्लाने लगा जिसके बाद आरोपी नावेद मंसूरी अपने नाबालिग साथियों के साथ बाइक से भाग गया.
युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया गया है. उन पर 294, 506, 323, 324, 307, 34 के तहत केस दर्ज किया गया. आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है. घटना में उपयोग किया गया धारदार कटर और बाइक जब्त कर ली गई है. -
विपिन रंगारी, भट्ठी टीआई
स्कूल से लौट रही छात्रा के गले पर ब्लेड से हमला:
सोमवार को भिलाई में एक नाबालिग छात्रा के गले पर युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया. छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज किया गया.
भिलाई तीन एरिया से पांचवीं का छात्र गुम, दोस्त के यहां कॉपी लेने गया था नहीं लौटा वापस
भिलाई में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के गले पर सिरफिरे युवक ने मारा ब्लेड
भिलाई में युवक पर तीन लोगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
: पति ने छीन कर अपने पास रखा मोबाइल, तो पत्नी ने लगा ली फांसी
Sun, Feb 18, 2024
भिलाई।
सुपेला थाना इलाके में एक महिला ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसके पति ने मोबाइल छीन कर रख लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा।
सुपेला पुलिस के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि पांच रास्ता सुपेला में किसी महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। Also Read – पटवारी ने सरकारी जमीन में किया खेला रचना के पति भूपेन्द्र साहू बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। 5 साल की दोनों की एक बेटी भी है।
शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल मां, भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब भूपेंद्र घर पहुंचा तो उसके सामने पत्नी रचना का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था।