Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

पति की हत्या कर शव सूटकेस में छिपाने वाली महिला गिरफ्तार : पति की हत्या कर शव सूटकेस में छिपाने वाली महिला गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 14, 2025

तकनीकी निगरानी से आरोपी महिला मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार

रायपुर। छग के जशपुर जिला के दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर में पति की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद करने की आरोपी महिला मंगरीता भगत (40 वर्ष) को पुलिस ने महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन, नासिक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से फरार थी। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि पति–पत्नी के बीच चरित्र को लेकर आए दिन विवाद होता था। 7 नवंबर की रात विवाद बढ़ने पर उसने पहले घर का दरवाजा तोड़ा, जो संतोष पर गिर गया। इसके बाद उसने पत्थर की शील पट्टा से संतोष के सिर पर दो वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। रात के समय आरोपी ने शव को सूटकेस में भरकर घर की सफाई की और अगले दिन घर को बाहर से लॉक कर फरार हो गई थी।

9 नवंबर को मृतक संतोष भगत का शव उसके घर में एक ट्रॉली सूटकेस से बरामद हुआ था। मृतक के बड़े भाई विनोद भगत की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संतोष की पत्नी मंगरीता को ही हत्या का आरोपी पाया गया, जो वारदात के बाद गांव से फरार हो गई थी।

आरोपी की तलाश के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी व मुखबिर जानकारी के आधार पर पता चला कि मंगरीता मुंबई की ओर जा रही है। इसके बाद जशपुर पुलिस ने GRP एसपी श्वेता सिन्हा, DSP अख्तर तथा RPF की सहायता से मनमाड़ जंक्शन से उसे पकड़ लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त शील पट्टा बरामद कर लिया है। अपराध स्वीकारने व पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तारी व जांच में निरीक्षक संत लाल आयाम, निरीक्षक कृष्णकांत साहू, थाना प्रभारी दुलदुला, महिला प्रधान आरक्षक चंपा पैंकरा, आरक्षक पंकज कुजूर, एलेक्शियूस तिग्गा, सालदान टोप्पो तथा साइबर टीम की अहम भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें