: ज्वेलर्स के संचालक से ठगी करने वाली महिला आरोपी चढ़ी पुलिस के हत्थे, फर्जी आधार कार्ड और नगदी जप्त
Jagbhan Yadav
Mon, Jul 22, 2024
दुर्ग। प्रार्थी सुभाष संचेती पिता स्व. जुगराज संचेती उम्र 57 साल साकिन जेवर ज्वेल्स गंजपारा दुर्ग के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 18.07.2024 के करीबन शाम 04:15 बजे एक महिला रीमा देवी सोने की अंगुठी और चुडी खरीदने के लिए आयी थी। जिसके द्वारा बंधेल सोना (कुछ सोना बाकि अन्य सस्ती धातु) प्रार्थी को 2,18,000/ -रू. में बेचकर प्रार्थी से 2,15,000/-रू. की अंगुठी और चूडी खरीदकर फर्जी मो.नं. तथा आधार कार्ड देकर ठगी करने के आवेदन पर अपराध धारा 318(4), 336(3), 337,339 बीएनएस का पाये जाने से अपराध पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



आरोपी की लगातार पता-तलाश की जा रही थी। पूलिस अथीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन में,एवं अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन (भापुसे) के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी विजय यादव के नेतृत्व में थाना स्टाफ महिला आरक्षक पेट्रोलिंग के सुमित ज्वेलर्स दुर्ग रवाना होकर मौके पर पहुंचकर देखा तो एक महिला मिली जो सदिग्ध प्रतीत हो रही थी पुछताछ करने पर संतुष्टी जनक जवाब नही दे रही थी।


जेवर ज्वेलर्स मे आये फुटेज से मेल खाते पाये जाने पर गवाह के सहयोग से संदेही रीमा देवी को पुछताछ हेतू थाना लाया गया। जहां थाना पहुचकर आरोपीयां रीमा देवी से समक्ष गवाहन पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया।आरोपिया ने कुसुम एवं कुसुम के पति सुरेन्द्र के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया।
आरोपीया के पेश करने पर एक बिल जेवर ज्वेलर्स का, एक फर्जी आधार कार्ड स्वयं के नाम का एवं नगदी रकम 3000 रू को जप्त किया गया। मामले में आरोपीयां के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत् दिनांक 21.07.2024 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपीया बाहर प्रदेश के होने तथा अन्य जिलो में भी अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपीगण की साथी बाहर प्रदेश का तथा आधार कार्ड भी सतेहित तौर पर च्वाइस सेंटर से चेक कराने पर इनवैलिड बता रहा है। आरोपीया का मेडिकल मुलाहिजा बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्याही में उनि अमित अंदानी, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, आबिद खान आरक्षक उत्कर्ष सिंह, प्रशात पाटनकर, म.आर. संध्या सोनी एवं अनिता भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाम आरोपिया- रीमा सिंह उर्फ रीमा देवी पति गोलू पंडित पिता संतोष सिंह उम्र 25 साल साकिन स्थायी पता दिगंबर जैन धर्मशाला के सामने दरोबा कली रोड चांदिनी चौक दिल्ली (नई दिल्ली) हाल पता बोकारो बालीडीह रेल्वे क्वाटर बोकारो के पास थाना बालीडीह जिला बोकारो (झारखण्ड)

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन