Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है - डेका

बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक बनेंगे : मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Video: दुर्ग में युवक पर जानलेवा हमलाः बीच रोड हथियार और रॉड से किया वार, अरोपियों ने ही बनाया वीडियो

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 22, 2023

द न्यूज़ इंडिया लाइव , दुर्ग। दुर्ग जिले में लगातार अपराधिक मामले सामने आ रहे है। हत्या, मारपीट और थाना घेराव की घटनाएं लगातार यहां हो रही है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ बदमाश बीच रोड एक युवक पर रॉड और धारदार हथियार से हमला कर वहां से भागते दिख रहे है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उतई चौक पर डिपरापारा मोची मोहल्ला निवासी गौतम कन्नौजिया (21 वर्ष) खड़ा था। उसी समय इंदिरा नगर निवासी थाना के लिस्टेड गुंडा बदमाश गणेश उड़िया अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंचा और गौतम कन्नौजिया पर हमला कर दिया।

हमले के बाद गौतम सड़क पर ही गिर गया इसके बाद भी गणेश उड़िया और उसके साथी उसपर हमला करता रहा। बूरी तरह हमला करने के बाद गणेश और उसके साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वहीं इस घटना का वीडियो आरोपियों ने ही फोन पर बनाया और वायरल कर दिया। घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

गौतम ने किया था चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि, गौतम कन्नौजिया भी बदमाश है। वह ब्राउन शुगर और नशे के सीरप तस्कर है। गणेश उड़िया थाना का लिस्टेड बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग, पद्मनाभपुर और पुलगांव में प्रकरण दर्ज है। छः महीने पहले गौतम ने गणेश उड़िया पर चाकू से हमला किया था। उसी का बदला लेने गणेश ने वारदात को अंजाम दिया।

FacebookTwitterWhatsAppMessageShare

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें