: कलेक्टर व जिला खनिज अधिकारी का सील बनवाकर अवैध रूप से फ्लाई एश भराव हेतु फर्जी तरीके से पत्र तैयार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
कलेक्टर व जिला खनिज अधिकारी का सील बनवाकर अवैध रूप से फ्लाई एश भराव हेतु फर्जी तरीके से पत्र तैयार कर कलेक्टर व खनिज अधिकारी जिला सक्ती के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले 03 आरोपी गिरफतार…थाना बाराद्वार जिला सक्तीb(छ.ग.) अपराध क्रमांक 20/25 धारा 318(4),338,336(3),238,3(5) बीएनएस…
बीएनएस…







सक्ति। प्रार्थी दिनांक 23.01.2025 को आवेदक किशोर कुमार बंजारे पिता सोनू राम बंजारे खनि. अधिकारी जिला सक्ती द्वारा थाना बाराद्वार आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कलेक्टर सक्ती को व्हाट्सअप के माध्यम से कूटरचना करने का मेसेज मिलने पर संदेही राजकुमार कुर्रे पिता स्व. प्रभुराम कुर्रे ग्राम औरदा तह. खरसिया जिला रायगढ को ग्राम पंचायत डूमरपारा तह. बाराद्वार जिला सक्ती स्थित शासकीय भूमि खसरा नं. 2338 रकबा 10.2910 खसरा नं. 2143/1 रकबा 9.1130 एवं खसरा नं. 2340 रकबा 11.4730 मेें अवैध रूप से फ्लाई एश भराव हेतु फर्जी तरीके से पत्र तैयार कर खनिज अधिकारी जिला सक्ती के फर्जी हस्ताक्षर किया जाकर अवैध रूप से फ्लाई एश भराव करने की अनुमति जारी की गयी कि रिपोर्ट पर आरोपीगणो के विरूध्द अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण के घटना कारित कर फरार आरोपीगणों को त्वरित कार्यवाही/पतासाजी कर कलेक्टर व जिला खनिज अधिकारी का सील बनवाकर अवैध रूप से फ्लाई एश भराव हेतु फर्जी तरीके से पत्र तैयार कर कलेक्टर व खनिज अधिकारी जिला सक्ती के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले आरोपी 1.राजुकमार कुर्रे पिता प्रभू राम कुर्रे उम्र 43 साल निवासी औरदा थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छग) 2. लखन डेंजारे पिता अभय राम डेंजारे उम्र 36 साल निवासी ब्लाक काॅलोनी मदनपुर थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छग) हामु. सिंघरा थाना मालखरौदा जिला सकती(छग) 3. युवराज बंजारे पिता परसराम बंजारें उम्र 32 साल निवासी सतनामी पारा तेलीकोट थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छग) को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया।
आरोपियों ने अपराध करना कबूल करने से दिनांक 25.01.25 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी. अनवर अली , सउनि. नजीर हुसैन, प्रआर. मनीष राजपूत, आर. योगेश राठौर, आर. रामकुमार यादव, आर. योगेश साहू ,आर. मधु लाल सिदार, आर. गौतम तेन्दुलकर, आर. कंचन सिदार का योगदान रहा।

आरोपीगण -1. राजुकमार कुर्रे पिता प्रभू राम कुर्रे उम्र 43 साल निवासी औरदा थाना खरसिया जिला रायगढ़(छग)
2.लखन डेंजारे पिता अभय राम डेंजारे उम्र 36 साल निवासी ब्लाक काॅलोनी मदनपुर थाना खरसिया जिला रायगढ़(छग) हामु. सिंघरा थाना मालखरौदा जिला सकती(छग)
3. युवराज बंजारे पिता परसराम बंजारें उम्र 32 साल निवासी सतनामी पारा खरसिया जिला रायगढ़ (छग)
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन