Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बारात में मर्डर DJ को लेकर मचा बवाल: गाना हुआ बंद तो चाकूओं से हुआ हमला, दो की मौत एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 23, 2024

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो लोगों की हत्या हो गई, ये हत्या उस वक्त हुई जब बाराती और घराती बारात परघाने के दौरान नाच रहे थे… शादी के जश्न में डूबे थे, लेकिन इसी बीच डीजे बंद हो गया जिसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि किसी अज्ञात ने तीन लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया… इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रुप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है!

मृतक रवि जानकारी के मुताबिक मामला धमतरी के बिरेझर चौकी क्षेत्र की है,जहां ग्राम भैंसबोड़ में 21अप्रैल यानी बीते कल रविवार को तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम छतौद से ध्रुव परिवार बारात लेकर पहुंचा था, तभी बारात परघाने और नाचने के बाजा, डीजे बंद,चालू करने को लेकर हुए विवाद के बाद झगड़ा शुरू हो गया, उसी दौरान किसी अज्ञात ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें से बाराती राकेश कुमार ध्रुव 21 वर्ष पिता गजेंद्र कुमार ग्राम छतौद और रवि कुमार भैंसबोड़ की मौत हो गई,वहीं एक बाराती हरिप्रेम निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक राकेश

ग्राम भैंसबोड़ निवासी योगेश कुमार ने अस्पताल पुलिस चौकी को बताया कि ग्राम छतौद से बारात भैंसबोड पहुंचे थे, तभी करीब शाम 6 से 7 बजे के बीच बाराती अपने बाजा के धुन में नाच रहे थे, साथ में कुछ घराती और गांव के लोग भी डीजे में नाच रहे थे,उसी दौरान नाचते हुए सभी लोग दुल्हन के घर के आसपास पहुंचे और डीजे धुमाल बंद हो गया जिसे लेकर विवाद शुरू और इतना बढ़ा किसी अज्ञात ने राकेश ध्रुव, रवि और हरि प्रेम पर चाकू से हमला कर दिया जिन्हें उपचार के लिए कुरूद और धमतरी अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टरों ने राकेश ध्रुव और रवि को मृत घोषित कर दिया…इस पुरे मामले बिरेझर चौकी पुलिस जांच शुरु कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें