: बेटा ही निकला मां का कातिल: पहले सिर को जमीन से पटका, फिर चेहरे को गिलास से गोदा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jagbhan Yadav
Fri, Jan 5, 2024
Raipur Crime: राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाला मामला एक सामने आया है। बीते सोमवार को बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर घर से फरार था। लड़का घर से भागने के लिए निकला था, लेकिन बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Raipur Crime: राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाला मामला एक सामने आया है। बीते सोमवार को बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर घर से फरार था। लड़का घर से भागने के लिए निकला था, लेकिन बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक उसके परिवार के साथ हमेशा विवाद में रहता था। वहीं सोमवार को आरोपी बेटे ने पहले अपनी मां की सिर को जमीन में पटक-पटककर हत्या कर दी। इसके बाद कलयुगी बेटे ने चेहरे को गिलास से भी गोद दिया था।

मामला डीडी नगर थाने क्षेत्र में स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का है। कॉलोनी के बी ब्लॉक निवासी लगभग 50 साल की पी.नीता राव की लाश उसके ही घर में मिली। महिला के पति पी. गौरीशंकर राव ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। वहां लाश के आसपास खून बिखरा हुआ मिला। वहीं बाथरूम में खून से सनी बनियान और पैरों के निशान भी मिला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पी. नीता राव प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं। घर में मां, बेटा और बेटी ही रहते थे। मृत महिला के पति कुम्हारी के घर में रहते हैं। उसके बेटा पी. नागेश राव नशे का आदी है जो छोटी-छोटी बातों पर परिवार और मां से अक्सर मारपीट करता था। कभी-कभी जान से मरने का धमकी भी देता था। घटना के दौरान उसकी बेटी काम के सिलसिले से बाहर थी।

नए साल की शुभकामनायें देने के लिए बेटी ने मृतका को बार-बार कॉल की, लेकिन कुछ जवाब नहीं आने पर उसके पिता को कॉल की। इस दौरान जब उसने घर अंदर पहुंचा और देखा तो दंग हो गया था। महिला की लाश जमीन में पड़ी थी। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी और बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन