: घर की नौकरानी से रेप-दोषी पूर्व पीएम के पोते को सजा ए उम्रकैद-भारी जुर्माना भी…..
घर की नौकरानी से रेप-दोषी पूर्व पीएम के पोते को सजा ए उम्रकैद-भारी जुर्माना भी…..
JDS के पूर्व सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री रहे एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है….
इससे पहले कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को 1 अगस्त को दोषी ठहराया था. ये फैसला बेंगलुरु स्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने सुनाया है….
कोर्ट ने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(K) और 376(2)(N) के तहत यह सजा दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है और पीड़िता को 7 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया है.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन