Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बदमाशों का आतंक : कहीं आगजनी तो कहीं फेंका टोना-टोटका का सामान, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 5, 2025

 

, दुर्ग. भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में बदमाशों का फिर आतंक सामने आया है. शनिवार तड़के टोना-टोटका और आगजनी की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में हड़ंकप मच गया है. दो बदमाशों ने एक घर में पहले आगजनी की वारदात को अंजाम दिया. फिर दूसरे घर में टोना-टोटका में इस्तेमाल होने वाली चीज़ों को फेंककर फरार हो गए. मामले में एस नरेश और नंदकुमार यादव ने छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू 

राम नवमी और मां सिद्धिदात्री का रहस्य, एक ही दिन दो पर्व क्यों?
मुस्लिम शहनवाज से शादी के बाद किस धर्म को मानती हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
रामनवमी पर पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा, रामेश्वरम में पूजा कर देंगे 8300 करोड़ रुपये की सौगात…
4-4 धमाकेदार फिल्में लेकर आ रहे हैं जूनियर NTR, Box Office पर मचायेंगे धमाल
रामनवमी से पहले रामलला का सूर्यतिलक,अगले 20 साल तक होगा ये खास आयोजन
नवरात्रि स्पेशल: यहां लगता है भूतों का मेला, बुरी शक्तियां नष्ट करती हैं देवी
IPL 2025: 5 विकेट लेकर हार्दिक ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
Fake ID: अब ChatGPT से बन सकते हैं नकली आधार और पैन कार्ड
IPL 2025: टायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट में क्या अंतर है?
बदमाशों का आतंक : कहीं आगजनी तो कहीं फेंका टोना-टोटका का सामान, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

 

, दुर्ग. भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में बदमाशों का फिर आतंक सामने आया है. शनिवार तड़के टोना-टोटका और आगजनी की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में हड़ंकप मच गया है. दो बदमाशों ने एक घर में पहले आगजनी की वारदात को अंजाम दिया. फिर दूसरे घर में टोना-टोटका में इस्तेमाल होने वाली चीज़ों को फेंककर फरार हो गए. मामले में एस नरेश और नंदकुमार यादव ने छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. 

New Bharat Sweets
ISBM University
NH MMI
New Bharat Sweets
ISBM University

पूरी घटना छावनी थाना के कैंप 1 सुंदर नगर की है. यहां एस नरेश के घर में बदमाशों ने नींबू, सुई, चूड़ी, सिंदूर और मरा हुआ मुर्गा फेंका दिया. इस घटना के बाद बदमाशों ने कुछ दूर स्थित नन्दकुमार यादव के घर के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आगजनी कर दी. 

पीड़ित एस नरेश ने शनिवार सुबह 4 बजे जब वे सोकर उठे और घर का दरवाजा खोला तो वहां फेंकी हुई चीजों को देखकर जादू टोने का शक हुआ. डर से उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया और अपनी पत्नी रामलुमा को बाहर जाने से मना कर दिया. फोन पर जानकारी मिलते ही उनका बेटा एस बाला राजू घर पहुंचा और छावनी थाने में इसकी शिकायत की. मौके पर पहुंची पुलिस के बाद टोना टोटका का सामान हटाया गया. एस नरेश की पत्नी का कहना है कि उनका बेटा मोहल्ले में लोगों की मदद करता है इसलिए कुछ लोगो को इससे तकलीफ हो रही है. 

घर में की आगजनी 

दूसरी घटना में दो बदमाशों ने नन्द कुमार यादव के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया. जब आग फैली तो घर वालों की नींद टूटी. घरवालों में हड़कंप मच गया. नन्दकुमार यादव की पत्नी ने आनन-फानन में आस पास के लोगों इकठ्ठा किया और आग बुझाई. घर में पलंग, साड़ी और प्लास्टिक सामान आग की चपेट में आ गए. 

सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद दोनों आरोपी 

पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. एक फुटेज में दोनों आरोपी कैद हुए हैं, जिसमें दोनों के चेहरे कपड़े से ढके थे, वो लोग एक स्कूटी से आते नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक मुर्गा का गला काटा और उसे एस नरेश के घर की बाउंड्री के अंदर फेंका. साथ ही एक कपड़े में लाल सिंदूर, काली चूड़ी, कटे नींबू, जिसमें सुई घुसी हुई फेंका और भागते दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपियों के हुलिया के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें