Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दुर्ग में फिर मर्डर….मातर कार्यक्रम के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या… : दुर्ग में फिर मर्डर….मातर कार्यक्रम के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या….

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 23, 2025

नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरसनारा में 22 अक्टूबर की रात मातर कार्यक्रम के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आकाश निर्मलकर (19 वर्ष) निवासी अरसनारा के रूप में हुई है।

कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर आकाश निर्मलकर और आरोपी लुकेश मैत्रेय के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जेब में रखा चाकू निकालकर आकाश पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल आकाश को परिजनों ने तत्काल कचांदूर स्थित सीएम हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी लुकेश मैत्रेय मौके से फरार हो गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 भादंवि (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

नंदिनी थाना प्रभारी पी.आर. ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी तरह की पुरानी रंजिश सामने नहीं आई है। यह विवाद मातर कार्यक्रम के दौरान अचानक उत्पन्न हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

मृतक आकाश पिछले एक वर्ष से अपनी दादी के साथ अरसनारा गांव में रह रहा था। उसकी मां का निधन एक वर्ष पूर्व हो चुका है। परिजनों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी सजा की मांग की है।

दुर्ग पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है।

Tags :

bhilai kumhari durg charoda

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें