Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Mob lynching in CG! मवेशी तस्करी के आरोप में आरोपियों ने तीन युवकों को बेरहमी से पीटा, 2 की मौत, एक गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

महेश वर्मा , आरंग। रायपुर के आरंग क्षेत्र में माॅब लिंचिंग का मामला सामने आया है. गौ तस्करी के आरोप में अज्ञात आरोपियों ने ट्रक में मवेशी लेकर जा रहे तीन युवकों को बुरी तरह से पीटा. इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. फिलहाल, घटना की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.

ISBM University
Agrawal Hospital

Cardinal Warriors

Amritham Hospital

घटना बीती रात 03 बजे केआसपास की है. एक ट्र्क CG 07 CG 3929 में गौ तस्करी की आशंका के चलते कुछ लोगों द्वारा महासमुंद जिले के पटेवा क्षेत्र से वाहन का पीछा किया गया. युवकों ने ट्रक को आरंग के महानदी पुल के उपर रूकवाया. ट्रक के अंदर बैठे चांद मियां, गुड्डू खान और सद्दाम खान को बाहर निकालकर आरोपियों ने उनसे मारपीट करते हुए बुरी तरह से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मौके पाए पहुंचते ही एक युवक की मौत हो चुकी थी. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल थे. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान घायलों में से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और एक गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है. मृत युवकों की पहचान चांद मिया और गुड्डू खान है. वहीं घायल युवक का नाम सद्दाम खान है. तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

null

इस मामले में एएसपी रायपुर ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि रायपुर बॉर्डर पर महानदी के पुल के पास की घटना है. जिसमें दो युवकों की मृत्यु हुई है, एक का पोस्टमार्टम आरंग रायपुर और एक जिसको महासमुंद ले गए थे, वहां पोस्टमार्टम हुआ. जिनकी पीएम रिपोर्ट अप्राप्त है. मृतक सहारनपुर यूपी के रहने वाले है. इनकी गाड़ी जो महासमुंद से रायपुर की तरफ आ रही थी, उसका कुछ लोगों द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है. एक अन्य युवक जो घायल है और अस्पताल में भर्ती है, बयान देने की स्थिति में नहीं है. घायल युवक का बयान लेने के प्रयास किये जा रहे हैं. वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी आदि की जांच की जा रही है. घटना में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया गया है.

पुलिस ने ट्रक से 24 भैंसें बरामद की हैं, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है. फिलहाल पूरे मामले की जांच के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल पाएगा.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें