: अजय यादव हत्या प्रकरण में दोषी को आजीवन कारावास की सजा
Jagbhan Yadav
Wed, Feb 14, 2024
दुर्ग। जून 2021 में अजय कुमार यादव नामक युवक की हत्या हुई थी। हत्या में दोषी मिले मोहित ठाकुर को अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश, दुर्ग ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सरकारी पक्ष से अधिवक्ता संतोष कसार ने मामले की कोर्ट में पैरवी की। दलीलों व सबूतो के आधार पर हत्यारें को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
मालूम हो, 2 साल पहले 12 जून को अजय कुमार यादव की हत्या कर लाश कोलिहापुरी गांव के खार में फेंक दिया गया था।

अजय कुमार यादव के शव पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे।
पुलगांव पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया। कड़ी दर कड़ी सूत्र जोड़ते हुए पुलिस आरोपी मोहित ठाकुर तक जा पहुंची। पुलिस के पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया। पुलगांव पुलिस ने अपनी विवेचना में कुल 35 दस्तावेज एवं प्रकरण में जप्त संपत्ति आर्टिकल A–1 से आर्टिकल A–8 तक साक्ष्य में प्रस्तुत किया। पुलगांव पुलिस ने इस प्रकरण में बेहतर प्रदर्शन किया।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन