Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

कुंडू के अंग दान से दो को मिला नया जीवन

ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

को 4.06 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कई अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर

इस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 165 का हुआ ट्रांसफर...देखिये लिस्ट..!!

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बीजापुर मे पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, ठेकेदार के परिसर स्थित सेप्टिक टैंक में मिली लाश

Jagbhan Yadav

Fri, Jan 3, 2025

Chhattisgarh Crimes

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है। उनकी लाश सेप्टिक टैंक में छिपाई गई थी। मुकेश चंद्राकर एक जनवरी की शाम से लापता था। इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मुकेश की हत्या की पुष्टि की है।

शुक्रवार दोपहर मुकेश की लाश एक ठेकेदार के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर मिली। लाश काफी फूल चुकी थी, उनके कपड़ों से पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की खबर को लेकर ठेकेदार से उनका विवाद हुआ था।

Chhattisgarh Crimes

दरअसल, मुकेश चंद्रकार बीजापुर में पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक वे 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ही घर से बाहर निकले थे। कुछ देरके बाद उनका फोन बंद हो गया। जब रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया।

लेकिन मुकेश चंद्राकर की कोई खबर नहीं मिली। जिसके बाद भाई युकेश चंद्रकार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें