Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं…..

अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: महादेव एप मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, ईडी ने 31 लोगों को बनाया है आरोपी, सभी को नोटिस जारी

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 20, 2024

वीरेंद्र यादव , बिलासपुर. महादेव एप मामले को लेकर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है. ईडी के एडवोकेट सौरभ पांडे के मुताबिक, मनी लांड्रिंग समेत अन्य मामले में 31 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी बनाया गया है. इन सभी को नोटिस जारी किया गया है.

Agrawal Hospital
We Care Hospital
ISBM University
Sri Balaji Hospital

बता दें कि फिलहाल महादेव एप मामले में कुल 6 आरोपी जेल में बंद हैं. महादेव बेटिंग एप मामले में आरोपी एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, कांस्टेबल भीम सिंह, सतीश चंद्राकर, हवाला ऑपरेटर्स दमानी भाई और आसिम दास ईडी की हिरासत में है. ईडी ने इन सभी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है. ईडी ने आसिम दास को पकड़कर उससे 5.39 करोड़ रुपए बरामद किए हैं.

इस मामले में ईडी ने अब तक दो चार्जशीट दायर की है, जिसमें कथित अवैध सट्टेबाजी और गेमिंग एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित कई अन्य आरोपी शामिल हैं. सौरभ व रवि भिलाई शहर के रहने वाले हैं. इन दोनों को दुबई से हिरासत में लिया गया था.

ईडी के मुताबिक, दुर्ग-भिलाई से महादेव एप ऑनलाइन सट्टा की शुरुआत हुई. इसके संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने साल 2018-19 में एप डिजाइन कर पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में फैला दिया. दुर्ग पुलिस ने इस पर कार्रवाई शुरु की तो ऊपर दबाव बनाने लगा और कार्रवाई नरम पड़ गई. इसके बाद ये काला कारोबार दुबई में ले जाकर स्थापित किया. देश के पैसे को हवाला के जरिए बाहर ले जाया गया. इस मामले में ईडी ने मनी लॉड्रिंग प्रकरण की सुनवाई के लिए विधायक देवेन्द्र यादव, चंद्रदेव राय, पीसीसी प्रवक्ता आरपी सिंह, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी सहित 11 को नोटिस जारी कर कोर्ट ने उपस्थिति दर्ज कराने कहा है. कोर्ट में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने और अग्रिम जमानत नहीं लेने पर गिरफ्तारी की जाएगी.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
दिल्ली की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
English में खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें