: चुनाभट्टी में जमकर फायरिंग, एक की मौत
Jagbhan Yadav
Sun, Dec 24, 2023
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में एक बड़ी वारदात हुई है। यहां के चुनाभट्टी इलाके में 21 राउंड फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक शख्स की मौत की खबर है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद है। मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में कुल 21 राउंड फायर हुए।
इसमें कुल 5 लोग जख्मी हुए और 1 की हालत गंभीर थी। बाद में खबर सामने आई कि एक शख्स की मौत हो गई है। मृत व्यक्ति की पहचान 46 साल के सुमित येरुंकर के रूप में हुई। उनके 2 गोलियां लगी थी, जिसमें एक पेट में और दूसरी बाएं कंधे में लगी थी। हमला करने वालों की संख्या 2 बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है।
हमलावरों के निशाने पर थे ये लोग
सुमित येरुंकर, उम्र 46 साल (दो गोलियां लगीं- पेट और बाएं कंधे में)
रोशन निखिल लोखंडे, उम्र – 30 साल (1 गोली लगी- दाहिनी जांघ में)
आकाश खंडागले, उम्र 31 साल (1 गोली लगी- दाहिने हाथ पर)
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन