Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सूर्या मॉल में महिला से छेड़छाड़ और पुलिस से मारपीट करने वाले पांच आरो : सूर्या मॉल में महिला से छेड़छाड़ और पुलिस से मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 24, 2025

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृतिनगर स्थित सूर्या ट्रेजर मॉल में फिल्म देखने गई महिला के साथ छेड़छाड़ और पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार  प्रार्थीया ने रिपोर्ट स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.10.2025 को वह अपने परिवार के साथ सूर्या ट्रेजर मॉल स्थित पी.व्ही.आर. में सिनेमा देखने गया हुआ था।  जहा पर आरोपी सुजीत साव के द्वारा महिला को बेईज्जती करने की नियत से उसके साथ छेड़छाड़ किया गया। जिसका विरोध करने पर सुजीत साव द्वारा अपने अन्य साथी एवं रिस्तेदारों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई । सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइयीस दी जा रही थी।  इसी दौरान आरोपी सुजीत साव एवं उसके रिस्तेदार शिवपुजन कुमार, जिगर सााव, सुजीत कुमार तथा दिनेश कुमार साव के द्वारा पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा उतपन्न करते हुये पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों के साथ मारपीट किया गया है। तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में प्रार्थिया से छेड़छाड़ कर मारपीट करने से संबंधित अपराध क्रमांक 1273/2025 धारा 74,121, 191, 351(3), 115(2), 221, 132 बीएनएस कायम किया गया एवं शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मियों से मारपीट करने से संबंधित अपराध क्रमांक 1275/25 धारा 121,221,132,191 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

गया ।

              प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना प्रभारी विजय कुमार यादव एवं चौकी स्मृति नगर के प्रभारी उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु द्वारा आरोपीयों की पता तलाश कर मुख्य आरोपी (1) सुजीत साव पिता शारदा प्रसाद उम्र 49 साल साकिन दुर्ग रोड कोहका चौकी स्मृतिनगर (2)सुजीत कुमार पिता मकसुधन साव उम्र 32 साल निवासी सनातन नगर सिन्हा भवन के पास कोहका चौकी स्मृति नगर (3.) शिवपूजन कुमार पिता दिलीप साव उम्र 20 साल निवासी सनातन नगर सिन्हा भवन के पास कोहका चौकी स्मृति नगर (04). सागर साव पिता जगदीश प्रसाद उम्र 29 साल निवासी भाठापारा कोहका चौकी स्मृतिनगर (05). जिगर साव पिता जगदीश प्रसाद उम्र 28 साल निवासी भाठापारा कोहका चौकी स्मृतिनगर से पुछताछ किया गया जिनके द्वारा दिनांक घटना समय को धारा सदर का अपराध घटित करना कबूल किया। आरोपीयों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जिसे न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। 

Tags :

bhilai kumhari durg charoda

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें