Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भिलाई में छात्रा की एडिट न्यूड फोटो इंस्टा पर कर दी वायरल परिजनों के उड़े होश जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 7 जनवरी। दुर्ग जिले में अज्ञात आरोपी ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। जब उस फोटो को छात्रा की मां ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने बेटी से पूछा तो उसने पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद मामले की शिकायत जामुल थाने में दर्ज कराई गई है।
जामुल पुलिस ने बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा की किसी ने इंस्टाग्राम से फोटो निकाली। इसके बाद उसे एडिट कर न्यूड फोटो बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करके वायरल कर दिया। इधर जब घरवालों ने बेटी की ऐसी तस्वीर देखी, तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बेटी को बुलाया, तो उसने कुछ भी जानकारी होने से मना किया।

काफी दबाव और प्यार से पूछने के बाद भी बेटी ने जब कुछ नहीं बताया तो घर वालों को फोटो पर शक हुआ। छात्रा की मां ने जब उस फोटो को गौर से देखा तो पता चला कि जिस न्यूड बॉडी को छात्रा के चेहरे के साथ लगाया गया है, वो उसका है ही नहीं। इसके बाद परिजन जामुल थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपी खिलाफ धारा 509(ख), 67(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि वो फोटो किस आईपी एड्रेस से अपलोड की गई है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें