Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कसा ED का शिकंजा अनिल अंबानी ग्रुप के CFO पर, गिरफ्तार : कसा ED का शिकंजा अनिल अंबानी ग्रुप के CFO पर, गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 11, 2025

बड़ा एक्शन. नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी फर्जी बैंक गारंटी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत की गई है. अशोक पाल की गिरफ्तारी अनिल अंबानी के बिजनेस एम्पायर के लिए एक और झटका साबित हो सकता है, जो पहले से ही कई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहा है. अशोक कुमार पाल की गिरफ्तारी 68.2 करोड़ रुपए के फर्जी बैंक गारंटी के मामले में हुई है. सूत्रों के अनुसार, अशोक को गुरुवार रात को दिल्ली के उनके दफ्तर से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है.

यह पूरा मामला फर्जी बैंक गारंटी बनाने और इस्तेमाल करने को लेकर है. एक ओडिशा की कंपनी 'बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड' 8 फीसदी कमीशन लेकर फर्जी बैंक गारंटी बना रही थी. यह कंपनी सिर्फ कागजों में मौजूद है और इसका कोई असली काम-धंधा नहीं है. इस घोटाले में लोगों ने बहुत चालाकी दिखाई. उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नकली ईमेल पते बनाए. असली SBI का ईमेल 'sbi.co.in' है, लेकिन इन्होंने 's-bi.co.in' जैसा मिलता-जुलता पता बनाया. इससे लगता था जैसे यह SBI से आया हुआ असली ईमेल है. रिलायंस की कंपनियों की तरफ से 68.2 करोड़ रुपए की फर्जी गारंटी सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) को दी गई थी. अशोक पाल को ED के दिल्ली दफ्तर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है. ED यह जांच रहा है कि क्या वह इस फर्जी गारंटी के बारे में जानता था या इसे भेजने में उसकी भूमिका थी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें