दुर्ग :11 लाख को 11 करोड़ बनाने का झांसा,महिला तांत्रिक ने ड्राइवर को : दुर्ग :11 लाख को 11 करोड़ बनाने का झांसा,महिला तांत्रिक ने ड्राइवर को तंत्र-मंत्र के नाम पर लूटा,शिवनाथ नदी पुल के पास प
Jagbhan Yadav
Sun, Nov 2, 2025
भिलाई द न्यूज़ इंडिया लाइव : एकादशी के दिन तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी!
छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में महाराष्ट्र से आई एक महिला तांत्रिक और उसके साथियों ने ड्राइवर को अमीर बनाने का सपना दिखाकर रुपए हड़प लिए। महिला ने दावा किया था कि तंत्र-मंत्र से वह 11 लाख को 11 करोड़ बना सकती है।
पुलगांव थाना क्षेत्र की घटना
पीड़ित रामकुमार जायसवाल पेशे से ड्राइवर है। आर्थिक तंगी से परेशान रामकुमार ने दोस्त से मदद मांगी, तो उसने महिला तांत्रिक का नंबर दिया। दोस्त ने बताया कि यह महिला “चमत्कारी पूजा” कर पैसा कई गुना बढ़ा देती है। लालच में आकर रामकुमार ने भी अपने 11 लाख रुपए लगाने का फैसला किया।
एकादशी की रात पहुंची महिला तांत्रिक
1 नवंबर यानी एकादशी के दिन महिला तांत्रिक मंदा पासवान अपने दो साथियों के साथ अर्टिगा कार में दुर्ग पहुंची। उसने रामकुमार को कॉल कर बस स्टैंड बुलाया। वहां से तीनों को वह अपने मालिक के खाली ट्रेनिंग सेंटर में ले गया, जहां कथित पूजा शुरू हुई।
नींबू-सिंदूर का बहाना और फरार गिरोह
पूजा के दौरान महिला ने कहा कि चमत्कार तभी होगा जब 1 लाख रुपए सामने रखे जाएंगे। ड्राइवर ने पैसे रख दिए। फिर आरोपियों ने सिंदूर और नींबू लाने को कहा। जैसे ही वो बाहर गया, तीनों पैसे लेकर भाग निकले। लौटकर देखा तो सेंटर खाली था और सपना टूटा हुआ।
पुलिस की फुर्ती से पकड़े गए आरोपी
शिकायत मिलते ही पुलगांव पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। शिवनाथ नदी पुल के पास महाराष्ट्र पासिंग कार को रोका गया, जिसमें तीनों आरोपी बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया।
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
पुलिस ने मंदा पासवान (42), अमरदीप प्रहलाद दामोदर (34) और संजय विलास जमुना (28) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कार, 7 मोबाइल और ठगी के एक लाख रुपए बरामद किए हैं।
महाराष्ट्र का सक्रिय ठग गिरोह
गिरफ्तार गिरोह महाराष्ट्र के यवतमाल का है। मुख्य आरोपी महिला मंदा पासवान पहले से ही डकैती मामले में जमानत पर थी। इनके खिलाफ महाराष्ट्र में भी ठगी और धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। यह गैंग जगह-जगह घूमकर भोलेभाले लोगों को “पैसा बढ़ाने” का झांसा देकर ठगता था।
ASP का बयान
ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि ड्राइवर की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। तकनीकी निगरानी से आरोपी पकड़े गए। मामले की जांच अब अन्य राज्यों में इनके कनेक्शन तक बढ़ाई जा रही है।
Tags :
bhilai kumhari durg charoda
विज्ञापन
विज्ञापन